एक्सप्लोरर

साध्वी प्रज्ञा ने कहा- जिंदा जलाने की धमकी देने वाले कांग्रेस विधायक के घर जाऊंगी

सूत्रों की मानें तो साध्वी के साथ भोपाल से उनके समर्थकों का एक बहुत बड़ा जत्था भी जाने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि यदि साध्वी प्रज्ञा 8 दिसंबर को विधायक के आवास जाने का फैसला नहीं बदला तो प्रशासन उन्हें रास्ते मे ही रोकने की कोशिश करेगा.

नई दिल्लीः नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने को लेकर संसद में दो बार माफी मांगने वाली बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एलान किया है कि वह कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के घर जाएंगी. गोवर्धन दांगी ने प्रज्ञा ठाकुर को जिंदा जलाने की धमकी दी थी. प्रज्ञा ठाकुर ने ट्वीट कर कहा है कि वह 8 दिसंबर को विधायक के आवास जाएंगी.

ट्वीट कर प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोला है. प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है कि राहुल गांधी ने मुझे आतंकी कहा है. जबकि कांग्रेसियों को जिंदा जलाने का पुराना अनुभव है.

उन्होंने कहा, ''कांग्रेसियों को जिंदा जलाने का पुराना अनुभव है.1984 मैं सिखों को और नैना साहनी को तंदूर में जलाने तक का. राहुल गांधी ने आतंकी कहा और उनके विधायक गोवर्धन दांगी मुझे जलाएंगे. ठीक है तो मैं आ रही हूं ब्यावरा उनके निवास मुल्तानपुरा पर दिनांक 8 दिसंबर 2019 समय शाम 4:00 बजे जला लीजिए.''

बता दें कि एसपीजी संशोधन बिल के दौरान संसद में चर्चा हो रही थी. इस बीच जब नाथूराम गोडसे का जिक्र हुआ. तब प्रज्ञा ठाकुर ने कहा की देशभक्तों को बीच में ना लाएं. प्रज्ञा ठाकुर की माने तो उन्होंने शहीद उधम सिंह को लेकर बोला था.

जबकि कांग्रेस का आरोप है कि साध्वी प्रज्ञा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के बचाव में बोला था. ये अलग बात है कि संसद के रिकॉर्ड से उस दौरान प्रज्ञा के बयान को हटा दिया गया था. लेकिन उसके बाद से राजनीति तेज हो गई थी. कांग्रेस के विरोध के चलते साध्वी प्रज्ञा को दो बार संसद के अंदर माफी माननी पड़ी थी.

सूत्रों की मानें तो साध्वी के साथ भोपाल से उनके समर्थकों का एक बहुत बड़ा जत्था भी जाने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि यदि साध्वी प्रज्ञा 8 दिसंबर को विधायक के आवास जाने का फैसला नहीं बदला तो प्रशासन उन्हें रास्ते मे ही रोकने की कोशिश करेगा.

भारतीय नौसेना रचेगी इतिहास, पहली महिला पायलट उड़ाएंगी टोही विमान

Maharashtra Floor Test: Uddhav सरकार को मिला विश्वासमत, BJP ने किया वॉक आउट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget