एक्सप्लोरर

Dengue Cases: मध्य प्रदेश में डेंगू बनता जा रहा आफत, केवल इंदौर में 139 मामले आए सामने

Dengue Cases आम लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे एक सप्ताह से अधिक समय तक किसी भी स्थान में जल जमा न होनें दें. कूलर, टंकी, गमले, फूलदान, पुराना टायर, बेकार डब्बे, सकोरे, खाली प्लाट गडढों की सफाई करें

इंदौर: मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर का असर लगभग खत्म होने की कगार पर है लेकिन इस बीच डेंगू नई मुसीबत बनकर आ रहा है. हर तरफ मरीज बढ़ रहे है, सरकार भी इन हालात को लेकर चिंतित है. इंदौर जिले में रविवार को एक दिन में डेंगू के 17 नए मामले सामने आए. इसके साथ, जिले में डेंगू के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 139 हो गई. ये जानकारी इंदौर के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएस सेठिया ने दी.

मध्य प्रदेश में बुधवार से राज्य में डेंगू के खिलाफ 'डेंगू से जंग जनता के संग' अभियान शुरू किया जाने वाला है. राज्य में बीते कुछ दिनों में डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. इन स्थितियों ने सरकार की चिंता भी बढ़ा दी है. आम लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे एक सप्ताह से अधिक समय तक किसी भी स्थान में जल जमा न होनें दें. कूलर, टंकी, गमले, फूलदान, पुराना टायर, बेकार डब्बे, सकोरे, खाली प्लाट गडढों की सफाई करें. इसके साथ ही लार्वा नियंत्रण हेतु टेमीफोस 50 फीसदी का घोल, बीटीआई पाउडर, बीटीआई लिक्विड जैसे रसायन का इस्तेमाल करें.

"उपचार से बेहतर है, एहतियात"
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता से कहा, "घरों के आस-पास अनावश्यक रूप से पानी का जमाव हो जाने से डेंगू पैदा करने वाले लार्वा को पनपने का मौका मिलता है. जागरूकता से कोरोना और डेंगू के साथ ही अन्य संक्रामक रोगों को रोका जा सकता है. उपचार से बेहतर है, एहतियात."

मुख्यमंत्री चौहान ने आगे कहा, "15 सितंबर को 'डेंगू से जंग जनता के संग' अभियान चलाने का भी फैसला लिया गया है. प्रदेश में डेंगू के मामले सामने आए हैं. इसे देखते हुए यह अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. सरकारी अमला अपना काम करेगा, कर भी रहा है. फॉगिंग, लार्वा नष्ट करना, स्वच्छता, जहां जल भराव है, वहां दवाई डालना आदि कार्य शासकीय अमला करेगा. लेकिन यह जंग भी जनता के सहयोग से लड़नी है." 

ये भी पढ़ें-
UP: रहस्यमयी बुखार से हाहाकार, कहीं फुल हुए अस्पताल, कहीं लोग कर रहे पलायन

Bihar Corona Update: तीसरे दिन जाकर कम हुए एक्टिव केस, बिहार में ‘मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव’ का बना प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget