एक्सप्लोरर

रूपेश हत्याकांड: CBI जांच की मांग कर रहा परिवार, सीएम नीतीश से की मुलाकात

बीते तीन फरवरी को पुलिस ने पीसी कर रूपेश हत्याकांड का खुलासा किया. पुलिस ने बताया कि ऋतुराज ने ही हत्या की साजिश रची थी. ऋतुराज और रूपेश की नबंवर में रोडरेज को लेकर बहस और मारपीट हुई.

पटना: इंडिगो मैनेजर रूपेश सिंह के परिवार ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. सीएम से मिलने दोपहर करीब तीन बजे सीएम आवास पर ये मुलाकात हुई, जिसमें डीजीपी एसके सिंघल, पटना एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा और जेडीयू नेता और पूर्व मंत्री संजय झा भी मौजूद रहे. करीब 1 घंटे की इस मुलाकात में रूपेश की पत्नी नीतू, रूपेश के बड़े भाई उनकी बहन और रूपेश के दोनों बच्चे मौजूद थे.

मुलाकात के बाद सबसे पहले रूपेश का परिवार निकला, फिर एक-एक करके डीजीपी और एसएसपी भी निकल गए. हालांकि किसी ने भी बाहर मीडिया से कोई बात नहीं की. माना जा रहा है कि परिवार ने सीएम से मिलकर रूपेश हत्याकांड में पटना पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठाया है और सीबीआई से जांच कराने की मांग की है. हालांकि कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.

परिवार को भरोसा नहीं

बीते तीन फरवरी को पुलिस ने पीसी कर रूपेश हत्याकांड का खुलासा किया. पुलिस ने बताया कि ऋतुराज ने ही हत्या की साजिश रची थी. ऋतुराज और रूपेश की नबंवर में रोडरेज को लेकर बहस और मारपीट हुई, जिसके बाद से ही ऋतुराज ने रूपेश की गाड़ी का नंबर याद कर लिया था और साजिश रच रहा था. हालांकि रूपेश के परिवार को इस पर भरोसा नहीं है, उनकी पत्नी के मुताबिक हत्या का कारण कुछ और है जिसे लेकर सीबीआई जांच की मांग की गई है.

छापेमारी

जानकारी के लिए बता दें कि रूपेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी ऋतुराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद इसकी जानकारी पीसी के जरिए मीडिया को दी गई. पुलिस के मुताबिक इस मामले में फरार चल रहे बाकी आरोपियों रियाज, पवन और बौआ को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम ने पटना के आलमगंज, शास्त्रीनगर, पुनाईचक, रामकृष्णानगर, बहादुरपुर समेत कई इलाकों में छापेमारी की है.

यह भी पढ़ें: रूपेश हत्याकांड के खुलासे के बाद शुरू हुआ ट्विटर वॉर, सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता आए आमने-सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा
'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
CR पार्क का विवाद क्या? भड़की TMC, महुआ बोलीं- 'कांवड़ यात्रा में पुलिस छिप जाती है...'
CR पार्क का विवाद क्या? भड़की TMC, महुआ बोलीं- 'कांवड़ यात्रा में पुलिस छिप जाती है...'
Explained: रूसी तेल पर 60 दिनों तक कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप प्रशासन के फैसले का भारत के लिए क्या है मतलब?
Explained: रूसी तेल पर 60 दिनों तक कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप प्रशासन के फैसले का भारत के लिए क्या है मतलब?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget