एक्सप्लोरर

क्या आपको पता है? पाकिस्तान में नहीं, इस देश की जेल में कैद हैं सबसे ज्यादा भारतीय

संसद में इससे जुड़े आंकड़े जारी हुए. इसके मुताबिक साल 2016 की तुलना में साल 2017 में ज्यादा संख्या भारतीयों को विदेशों में गिरफ्तार किया गया. साल 2015 में ये आंकड़ा 4538 था. साल 2016 में 4819 था तो वहीं साल 2017 में ये बढ़कर 6048 हो गया.

नई दिल्ली: भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव पाकिस्तान की जेल में बंद हैं. पाकिस्तान ने जासूसी का झूठा आरोप लगाकर कुलभूषण जाधव को गिरफ्तार किया था. पाकिस्तान दावा करता है कि उसने तीन मार्च 2016 को बलूचिस्तान से कुलभूषण जाधव को गिरफ्तार किया था. संसद में जारी आंकड़ों की मानें तो पाकिस्तान की जेलों में साल 2017 में 498 भारतीय बंद हैं. सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं दुनिया के कई देशों में भारतीय बंद है. आंकड़े बताते हैं कि साल 2017 में विदेश की जेलों में भारतीयों की संख्या 33 फीसदी बढ़ी है.

क्या कहते हैं आंकड़ें

द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक हाल ही में संसद में इससे जुड़े आंकड़े जारी हुए. इसके मुताबिक साल 2016 की तुलना में साल 2017 में ज्यादा संख्या में भारतीयों को विदेशों में गिरफ्तार किया गया. साल 2015 में ये आंकड़ा 4538 था. साल 2016 में 4819 था तो वहीं साल 2017 में ये बढ़कर 6048 हो गया.

किस देश की जेलों में कितने भारतीय बंद

सऊदी अरब : साल 2015 में 1449, साल 2016 में 1861, साल 2017 में 2280

पाकिस्तान : साल 2015 में 368, साल 2016 में 266, साल 2017 में 498

चीन : साल 2015 में 79, साल 2016 में 139, साल 2017 में 172

नेपाल : साल 2015 में 757, साल 2016 में 800, साल 2017 में 859

कतर : साल 2015 में 90, साल 2016 में 153, साल 2017 में 210

आंकड़ों को देखे तो साफ पता चल रहा है कि साल 2017 में विदेशों में भारतीयों की गिरफ्तारी बढ़ी है. सबसे ज्यादा सऊदी अरब की जेलों में भारतीय बंद हैं. पाकिस्तान की जेलों में भी साल 2016 की तुलना में 2017 में ज्यादा भारतीय बंद है.

इसके अलावा मलेशिया की जेलों में साल 2015 में 918 भारतीय बंद थे. साल 2016 में आंकड़ा कम होकर 539 हो गया तो वहीं 2017 में आंकड़ा 340 हो गया. ईरान की बात करें तो यहां की जेलों में साल 2015 में 82, साल 2016 में 116 तो साल 2017 में भारतीय कैदियों की संख्या 102 हो गई.

(नोट: साल 2017 के आंकड़े चार जनवरी 2018 तक के हैं)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget