एक्सप्लोरर

रेलवे ने 15 अप्रैल से ट्रेन चलाने की रिपोर्ट को बताया गलत, कहा- अभी ऐसी कोई योजना नहीं

रेलवे ने इस खबर का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि यात्री ट्रेनों को 21 दिन तक स्थगित करने के बाद 15 अप्रैल से अपनी सभी सेवाएं बहाल करने की तैयारी कर रही है.

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे ने उन सभी मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि 15 अप्रैल से ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा. रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मंत्रालय ने अभी तक इस संबंध में कोई भी प्रोटोकॉल जारी नहीं किया है.

रेल मंत्रालय ने साफ किया कि उसने 15 अप्रैल से यात्री ट्रेनों के परिचालन की कोई योजना जारी नहीं की है. रेलवे की ओर से बताया गया कि इस संबंध में बाद में फैसला लिया जाएगा.

रेलवे का ट्वीट

रेलवे की ओर से ट्वीट कर बताया गया, ''कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि लॉकडाउन की अवधि खत्म होने के बाद ट्रेन चलाया जाएगा. यह रिपोर्ट गलत है. भारतीय रेल की ओर से पैसेंजर या मेल कोई भी ट्रेन चलाने को लेकर किसी भी तरह का प्रोटोकॉल जारी नहीं किया गया है.''

रेलवे ने कहा है, ''जैसे ही पैसेंजर, एक्सप्रेस और मेल ट्रेन चलाने के बारे में कोई फैसला लिया जाता है तो तुरंत इसकी सूचना जारी की जाएगी. कृप्या इस तरह के किसी भी अफवाहों से बचें.''

21 दिनों के लिए 13523 ट्रेन निलंबित हैं

बता दें कि ऐसी खबरें आई थी कि रेलवे ने कोरोना वायरस के कारण यात्री ट्रेनों को 21 दिन तक स्थगित करने के बाद 15 अप्रैल से अपनी सभी सेवाएं बहाल करने की तैयारी कर रही है.

प्रधानमंत्री की ओर से 24 मार्च को लॉकडाउन के एलान के बाद रेलवे ने 21 दिनों के लिए 13,523 ट्रेनों की सेवाएं निलंबित कर दी थीं. इस लॉकडाउन के दौरान मालगाड़ी ट्रेनें चलती रही.

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से घर बैठे कमाएं पैसा, मूलधन रहेगा सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध
अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget