एक्सप्लोरर

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से घर बैठे कमाएं पैसा, मूलधन रहेगा सुरक्षित

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम आपको हर महीने कमाई का मौका देती है. इसमें ज्वॉइंट अकाउंट भी खोलने की सुविधा है. इस स्कीम के जरिए आपका लाभ दोगुना हो सकता है.

नई दिल्लीः कोरना के संकट के बीच लोग आमदनी का जरिया तलाश रहे हैं. ऐसे समय में हम आपको बताते हैं कि पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम से आप कैसे पैसा कमा सकते हैं. अगर आप पोस्ट ऑफिस के इस स्कीम में पैसों का निवेश करना चाहते हैं तो आपको हर महीने रिटर्न मिलेगा. यह स्कीम लोगों के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है. असल में पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम आपको हर महीने कमाई का मौका देती है. इसमें ज्वॉइंट अकाउंट भी खोलने की सुविधा है. इस स्कीम के जरिए आपका लाभ दोगुना हो सकता है. मौजूदा समय में पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम के तहत निवेशकों को 6.6 फीसदी सालाना की दर से ब्याज मिल रहा है. स्कीम के तहत कुल जमा पर सालाना ब्याज के हिसाब से रिटर्न की गिनती होती है. कुल रिटर्न की अगर बात करें तो यह सालाना आधार पर तय होता है. इसलिए इसे हर महीने के हिसाब से 12 हिस्सों में बांट दिया जाता है. इसके बाद ही पता चलता है कि महीने में आपने कितना कमाया. इस स्कीम के तहत आपको पैसे हर महीने अकाउंट में आ जाएगा. अगर आप चाहते हैं कि हर महीने इसे न लिया जाए तो व्याज के पैसों को मूलधन में जोड़कर पोस्ट ऑफिस की ओर से ब्याज मिलता है. कैसे मिलेगा लाभ? मान लिया की किसी पति-पत्नी ने इसी योजना के तहत ज्वॉइंट खाते में 9 लाख रुपये का निवेश किया. 9 लाख की जमा पूंजी पर 6.6 फीसदी से पोस्ट ऑफिस की ओर से ब्याज दर दिया जा रहा है. इस तरह सालाना रिटर्न 61,200 रुपये हो जाएगा. इन पैसों को अगर महीने के हिसाब से बांट दिया जाए तो यह मंथली 5100 रुपये होगा. यानी हर महीने 5100 रुपये आपकी जेब में आएंगे. जबकि आपका निवेश किया हुआ पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा. कैसे खुलेगा खाता? किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर आप अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं. इसके लिए आपको आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक की फोटो कॉपी जमा करनी होगी. इसके अलावा एड्रेस प्रूफ भी जमा करना होगा. इस काम में आपका पहचान पत्र भी काम आ सकता है. इसके अलावा आपको 2 पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ जमा करने होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget