एक्सप्लोरर

दुश्मन के खिलाफ और विध्वंसक होगा भारतीय आक्रमण, मुंबई में बना तीसरा ज्वाइंट लॉजिस्टिक नोड

भविष्य के युद्ध तीनों सेनाएं (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) साथ मिलकर लड़ सकें, इसके लिए देश में ज्वाइंट लॉजिस्टिक नोड्स बनाने का काम शुरू हो गया है. इसी कड़ी में मुंबई में सेना के तीनों अंगों का साझा लॉजिस्टिक सेंटर बनाया गया है.

भविष्य के युद्ध तीनों सेनाएं (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) साथ मिलकर लड़ सकें, इसके लिए देश में ज्वाइंट लॉजिस्टिक नोड्स बनाने का काम शुरू हो गया है. इसी कड़ी में मुंबई में सेना के तीनों अंगों का साझा लॉजिस्टिक सेंटर बनाया गया है, जहां थलसेना, वायुसेना और नौसेना, तीनों के लिए स्मॉल-आर्म्स एम्युनेशन, फ्यूल, राशन, सिविलियन गाड़ियां, एविएशन-क्लोथिंग और इंजीनियरिंग-सपोर्ट सर्विस एक जगह ही मिल सकेगा.

गुवाहटी और पोर्ट-ब्लेयर (अंडमान निकोबार) के बाद, मुंबई में तीसरा ज्वाइंट लॉजिस्टिक नोड तैयार किया गया है. गुरुवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस), जनरल बिपिन रावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुंबई के ज्वाइंट लॉजिस्टिक नोड का उद्घाटन किया.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इन साझा लॉजिस्टिक बेस से मैनपॉवर की बचत और संसाधनों का बेहतर उपयोग तो हो ही सकेगा, साथ ही वित्तीय खर्च में भी कटौती होगी, क्योंकि अभी थलसेना, वायुसेना और नौसेना के अलग-अलग लॉजिस्टिक बेस हैं.

रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि इन साझा लॉजिस्टिक बेस से सेना के तीनों अंगों के इंटीग्रेशन की प्रक्रिया में मदद मिलेगी, जो प्रधानमंत्री मोदी के एकीकरण के निर्देशानुसार है. गुवाहाटी, अंडमान और मुंबई के बाद देश में इस तरह के और ज्वाइंट लॉजिस्टिक नोड्स बनाएं जाएंगे.

आपको बता दें कि तीनों सेनाओं के एकीकरण के लिए सीडीएस के नेतृत्व में देश में इंटीग्रेटेड थियेटर कमान बनाए जाने की कवायद शुरू हो चुकी है. अगले कुछ महीनों में मेरीटाइम थियेटर कमान और एयर डिफेंस कमान बनकर तैयार होने वाली हैं. इन थियेटर कमान में थलसेना, वायुसेना और नौसेना, तीनों एक ही बेस में तैनात रहेंगी और एक ही जनरल-रैंक के अधिकारी के अंतर्गत काम करेंगी.

मुंबई में ज्वाइंट लॉजिस्टिक नोड के ऑपरेशन्ल होने के मौके पर सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने तीनों सेनाओं के सैन्य-अधिकारिओं को संबोधित करते ज्यादा से ज्यादा लॉजिस्टिक-इंटीग्रेशन, सेना के खर्चों में कटौती और सशस्त्र-बलों के आधुनिकीकरण पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि अब अगर कोई युद्घ हुआ तो पूरा देश दुश्मन के खिलाफ लड़ेगा‌.

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget