एक्सप्लोरर

मैच देखने को ली थी काम से छुट्टी, टीम इंडिया की हार से टूटा दिल, युवक ने कर लिया सुसाइड

West Bengal: भारत-ऑस्‍ट्रेल‍िया फाइनल मैच में इंडियन टीम को म‍िली श‍िकस्‍त से दु:खी एक क्र‍िकेट प्रेमी ने सुसाइड कर ल‍िया. कपड़े की दुकान पर काम करने वाले शख्‍स ने मैच देखने को छुट्टी भी ली थी. 

West Bengal News: गुजरात के अहमदाबाद स्‍थ‍ित नरेंद्र मोदी स्‍टेड‍ियम में रव‍िवार को खेले गए क्र‍िकेट वर्ल्‍ड कप के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा द‍िया था. इस हार से दु:खी पश्‍च‍िम बंगाल के एक 23 वर्षीय युवक ने कथित तौर सुसाइड कर अपनी जीवन लीला समाप्‍त कर ली. इस बाबत सूचना मृतक युवक के पर‍िजनों ने पुल‍िस को दी.   

पुलिस ने बताया कि घटना बांकुड़ा जिले के बेलियाटोर थाना क्षेत्र के सिनेमा हॉल के पास रविवार (19 नवंबर)  रात करीब 11 बजे की है. उन्होंने बताया कि मरने वाले युवक की पहचान राहुल लोहार के तौर पर की गयी है. 

कपड़े की दुकान पर काम करता था मृतक युवक 

राहुल के एक रिश्तेदार उत्तम सूर ने बताया कि वह इलाके में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था और फाइनल मैच देखने के लिए उसने रविवार को छुट्टी ली थी. सूर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार से दु:खी होकर उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली. 

पुल‍िस ने दर्ज क‍िया अप्राकृत‍िक मौत का मामला 

सूर ने दावा किया कि उसके जीवन में ऐसी कोई समस्या नहीं थी. पुलिस ने कहा कि राहुल के शव को सोमवार (20 नवंबर) सुबह पोस्टमार्टम के लिए बांकुड़ा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है और अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है. 

उन्होंने बताया कि घटना के समय घर में कोई नहीं था. पुलिस ने मौत के कारण पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि जांच चल रही है. 

पीएम मोदी ने ड्रेस‍िंग रूम में ख‍िलाड़ियों की हौसला अफजाई की
 
इस बीच देखा जाए तो हार से निराश हुए क्रिकेटरों की हौसला अफजाई करने के ल‍िए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ड्रेसिंग रूम पहुंच गए थे. क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने पीएम मोदी के साथ सोशल मीडिया 'एक्स' पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हमारा टूर्नामेंट बहुत अच्छा था लेकिन कल हम हार गए. हम सभी दु:खी हैं लेकिन लोगों का समर्थन हमें हौसला दे रहा है. कल रव‍िवार ड्रेसिंग रूम में पीएम मोदी का दौरा विशेष और बहुत प्रेरणादायक था.

यह भी पढ़ें: PM Modi With Mohammed Shami: फाइनल में हार के बाद पीएम मोदी ने मोहम्मद शमी को लगाया गले, सामने आई ड्रेसिंग रूम की खास तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget