एक्सप्लोरर

Patrolling Vessel Achal: भारतीय तटरक्षक बल को मिला फास्ट पेट्रोलिंग जहाज 'अचल’, जानिए क्या हैं इसकी खासियतें

Coast Guard News: अचल’ का मुख्य उद्देश्य समुद्री सुरक्षा, निगरानी, नियंत्रण और समुद्र में गश्त करना है. यह पोत विशेष रूप से अपतटीय परिसंपत्तियों और द्वीपीय क्षेत्रों की सुरक्षा में सहायक होगा.

Coast Guard: भारतीय तटरक्षक बल के बेड़े में सोमवार को एक नया जहाज शामिल हुआ है. तटरक्षक बल का यह जहाज ‘अचल’ एक पेट्रोलिंग जहाज है. ‘अचल’ का मुख्य उद्देश्य समुद्री सुरक्षा, निगरानी, नियंत्रण और समुद्र में गश्त करना है. यह पोत विशेष रूप से अपतटीय परिसंपत्तियों और द्वीपीय क्षेत्रों की सुरक्षा में सहायक होगा.

आठ फास्ट पेट्रोल वेसलों की श्रृंखला में ‘अचल’ 5वां पोत

यह पोत विभिन्न और महत्वपूर्ण उपकरणों से सुसज्जित है. भारतीय तटरक्षक बल के नए पोत ‘अचल’ में स्वदेशी निर्माण की बड़ी झलक दिखाई देती है. इसमें 60 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है. भारतीय तटरक्षक बल का यह पोत 52 मीटर लंबा और 8 मीटर चौड़ा है. इस आधुनिक पोत का वजन 320 टन है. इसमें सीपीपी-आधारित प्रणोदन प्रणाली लगी है. इस प्रणाली के कारण यह पोत अधिकतम 27 नॉट्स की गति प्राप्त कर सकता है.

भारतीय तटरक्षक बल के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा इस पोत का निर्माण किया गया है. आठ फास्ट पेट्रोल वेसलों की श्रृंखला में ‘अचल’ पांचवां पोत है. सोमवार को गोवा में इसका भव्य जलावतरण किया गया. यह जलावतरण कविता हरबोला द्वारा तटरक्षक कमांडर (पश्चिमी समुद्री क्षेत्र) अतिरिक्त महानिदेशक अनिल कुमार हरबोला की उपस्थिति में संपन्न हुआ.

परियोजना की लागत 473 करोड़ रुपए

यह पोत अमेरिकन ब्यूरो ऑफ शिपिंग और इंडियन रजिस्ट्री ऑफ शिपिंग के तहत सख्त दोहरी श्रेणी प्रमाणन मानकों के अनुरूप डिजाइन और निर्मित किया गया है. इसका जलावतरण भारतीय तटरक्षक बल और गोवा शिपयार्ड लिमिटेड के दीर्घकालिक सहयोग में एक और मील का पत्थर है. इसके साथ ही यह रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कदम है.

473 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस परियोजना ने स्थानीय उद्योग को भी व्यापक रूप से प्रोत्साहन प्रदान किया है. इसमें विभिन्न फैक्ट्रियों और गोवा शिपयार्ड में कार्यरत एमएसएमई को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं. इस अवसर पर गोवा शिपयार्ड लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बृजेश कुमार उपाध्याय सहित भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल, शिपयार्ड तथा अन्य प्रतिष्ठित अधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें-

साइप्रस में ग्रीन लाइन बफर जोन क्या है जहां पीएम मोदी ने किया दौरा, आखिर क्यों है यह खास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा
ग्राहम स्टेंस हत्याकांड: SC से ओडिशा को फटकार, 'फैसला लीजिए नहीं तो...'
ग्राहम स्टेंस हत्याकांड: SC से ओडिशा को फटकार, 'फैसला लीजिए नहीं तो...'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget