एक्सप्लोरर

भारत की दरियादिली, सीमा में घुसे चीनी सैनिक को लौटाया गया, चीन के सरकारी मीडिया ने दी जानकारी

पिछले करीब छह महीने से भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव है. इस गतिरोध को कम करने के लिए कई दौर की राजनयिक और सैन्य स्तर पर बैठकें हो चुकी हैं. हालांकि कुछ खास नतीजे नहीं निकले हैं.

नई दिल्ली: चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक भारतीय सेना ने चीनी सैनिक को वापस कर दिया है. चीनी सैनिक डेमचोक सेक्टर में भटककर भारतीय सीमा में घुस गया था. जिसे जांच के बाद अब वापस चीनी सेना के हवाले कर दिया गया है.

चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने ट्वीट किया, ''विवार को चीन-भारत सीमा के पास याक को खोजने में मदद करने के दौरान लापता हुए पीएलए सैनिक को बुधवार तड़के भारतीय सेना द्वारा चीनी सीमा सैनिकों को वापस कर दिया गया है."

भारतीय सेना ने कहा था- सानिक को वापस कर दिया जाएगा लद्दाख के चुमार-डेमचोक इलाके में एक चीनी सैनिक को भारतीय जवानों ने सोमवार को पकड़ा था. सूत्रों के मुताबिक सेना ने संभावना जताई थी कि हो सकता है यह सैनिक अनजाने में बॉर्डर क्रॉस कर गया हो. सेना ने अपने बयान में कहा था, ''पूर्वी लद्दाख के डेमचोक में पीएलए के एक सैनिक कॉर्पोरल वांग यां लॉन्ग को पकड़ा गया, वह वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भटक रहा था. पकड़े गए पीएलए सैनिक को ऑक्सीजन, भोजन और गर्म कपड़े सहित चिकित्सा सहायता मुहैया करायी गयी है.''

सेना ने कहा कि स्थापित व्यवस्था (प्रोटोकॉल) के तहत पकड़े गए पीएलए सैनिक को लद्दाख में चुशूल-मोल्डो बैठक स्थल पर चीनी अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा.

भारत चीन सीमा पर पिछले छह महीने से तनाव बता दें कि पिछले करीब छह महीने से भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव है. इस गतिरोध को कम करने के लिए कई दौर की राजनयिक और सैन्य स्तर पर बैठकें हो चुकी हैं. हालांकि कुछ खास नतीजे नहीं निकले हैं. सात दौर की सैन्य वार्ता हुई है. 21 सितंबर को छठे दौर की सैन्य वार्ता के बाद, दोनों पक्षों ने कई फैसलों की घोषणा की थी.

इसमें अग्रिम क्षेत्रों में और अधिक सैनिकों को नहीं भेजने, एकतरफा रूप से जमीन पर स्थिति को बदलने से बचने और ऐसी कोई भी कार्रवाई करने से बचना शामिल था जिससे मामला और जटिल हो जाए. तनाव को देखते हुए भारत और चीन ने भारी संख्या में सीमा पर जवानों की तैनाती की है.

पीएम मोदी बोले- लापरवाह होने का समय नहीं, लॉकडाउन भले खत्म हो गया, कोरोना नहीं | पढ़ें 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'अराजक तत्व उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
'अराजक तत्व उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget