एक्सप्लोरर

Indian Army News: 30 हजार फीट तक उड़ान, बरसा सकते हैं बम, पाकिस्तान सीमा पर तैनात होंगे ये खतरनाक ड्रोन

Indian Army News: भारतीय सेना ने इस समय देश के सीमा को अभेद बनाने की कोशिश में लगी हुई है. इसी कड़ी में अब भारतीय सेना हर्मीस-900 ड्रोन का प्रयोग करने जा रही है.

Drishti-10 Drones: भारतीय सेना लगातार पाकिस्तान सीमा पर निगरानी क्षमताओं को बढ़ा रही है. इसी कड़ी में अब भारतीय सेना हर्मीस-900 ड्रोन का प्रयोग करने जा रही है. इसे दृष्टि-10 ड्रोन भी कहा जाता है. वरिष्ठ सेना अधिकारियों की उपस्थिति में 18 मई को इसे इंडियन आर्मी में शामिल किया जाएगा. वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अडानी डिफेंस भारतीय सेना को दृष्टि-10 ड्रोन देगा. इसका प्रयोग आतंकवादियों को निशाना बनाने के लिए किया जाएगा.

आपातकालीन प्रावधानों के तहत इंडियन आर्मी ने फर्म को दो ड्रोन के लिए ऑर्डर दिया था. इसके अनुसार, विक्रेताओं द्वारा आपूर्ति की जाने वाली प्रणालियां 60 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी होनी चाहिए. इसके अलावा ये डिफेंस में 'मेक इन इंडिया' के अंतर्गत होना चाहिए. 

बठिंडा बेस पर होगा तैनात 

सैन्य अधिकारियों ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन ड्रोनों को भारतीय सेना पंजाब के बठिंडा बेस पर तैनात करेगी. इससे भारतीय सेना रेगिस्तानी क्षेत्र के साथ-साथ पंजाब के उत्तर के इलाकों सहित एक बड़े क्षेत्र पर नजर रख पाएगी. 

हेरॉन मार्क 1 और मार्क 2 ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है भारतीय सेना 

फिलहाल इंडियन आर्मी हेरॉन मार्क 1 और मार्क 2 ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है. सरकार द्वारा अनुमोदित आपातकालीन खरीद की अंतिम किश्त के अंतर्गत सेना ने दृष्टि-10 यानी हर्मीस-900 ड्रोन आर्डर दिए हैं. इसे मेक इन इंडिया के तहत बनाया है. 

जानें क्या है खासियत 

ये ड्रोन करीब 10 घंटे से अधिक समय तक हवा में रह सकते हैं. इनका इस्तेमाल टोही मिशनों के साथ-साथ हवाई बमबारी के लिए किया जाता है. ये 30 हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ सकते हैं. इसके अलावा ये 450 किलोग्राम तक वजन भी उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Abhishek Manu Singhvi News: केजरीवाल-संजय सिंह के लिए 'मसीहा' बना कांग्रेस का ये बड़ा नेता, SC में कुछ यूं दलीलें रख दिलाई राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
Embed widget