News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

दिल्ली में आज और कल लागू नहीं होगा Odd-Even, गुरु नानक के 550वें प्रकाशोत्सव के चलते छूट

तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह के नेतृत्व में एक सिख डेलीगेशन ने राज्य के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से मुलाकात की थी. ऑड-ईवन योजना सुबह आठ बजे से रात के आठ बजे तक लागू है.

Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के मौके पर 11 और 12 नवंबर को ऑड-ईवन प्रतिबंध लागू नहीं होगा. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि सिख समुदाय के लोगों ने 12 नवंबर को सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती को ध्यान में रखते हुए सरकार से आग्रह किया था कि वह नियमों में ढील दें.

बता दें कि राज्य में 4 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक ऑड-ईवन की योजना को लागू किया गया है. तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह के नेतृत्व में एक सिख डेलीगेशन ने राज्य के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से मुलाकात की थी. इस मुलाकात में अनुरोध किया गया था कि 11 और 12 नवंबर को ऑड-ईवन योजना से छूट दी जाए.

राष्ट्रीय राजधानी में ऑड-ईवन योजना सुबह आठ बजे से रात के आठ बजे तक लागू है. सप्ताह में सोमवार से शनिवार तक इस योजना को लागू किया गया है. रविवार को इस योजना से छूट दी गई है. बाहर के राज्यों से दिल्ली आने वाली गाड़ियों पर भी ये योजना लागू है. जो लोग इस नियम का पालन नहीं करेंगे उन्हें चार हजार रुपये तक का जुर्माना देना होगा.

यह भी पढ़ें-

देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन, PM मोदी बोले- उनके प्रयासों ने लोकतंत्र को मजबूत किया

Published at : 11 Nov 2019 06:46 AM (IST) Tags: Odd Even Delhi
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश

रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद

रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद

शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी

शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी

सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान

बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान

टॉप स्टोरीज

वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली

वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली

Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन

Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन

शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश

शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश

1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन

1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन