एक्सप्लोरर

Flood Updates: पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश,10 राज्यों में बाढ़ का तांडव, मध्य प्रदेश से कश्मीर तक बढ़ी मुसीबत

Heavy Rainfall: मध्य प्रदेश में छतरपुर से लेकर राजगढ़ तक बारिश ने तबाही मचाई है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ लोगों के लिए आफत बनकर खड़ी है.

Heavy Rainfall In India: देश के कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rainfall) और बाढ़ लोगों के लिए आफत बनी हुई है. देश के 10 राज्यों में बारिश और बाढ़ का तांडव दिख रहा है. हालांकि दिल्ली में यमुना नदी में पानी का जलस्तर कुछ कम हुआ है और लोगों को फिर से उनके क्षेत्रों में भेजने का फैसला लिया गया है. ओडिशा (Odisha) और जम्मू कश्मीर में भारी तबाही है.

पहाड़ों पर भारी बारिश हो रही है जिससे हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मनाली में बरसाती नदियां उफान पर आ गई हैं. वहीं, मनाली में ब्रिज के साथ दो लोगों के बहने की खबर है. मध्य प्रदेश में छतरपुर से लेकर राजगढ़ तक बारिश ने तबाही मचाई है. रायसेन में पुल धंसने से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है. हर तरफ पानी ही पानी है. कहीं पानी का तेज बहाव लोगों को डरा रहा है तो कहीं सैलाब लोगों के आशियाने डुबो रहा है.

एमपी के कई जिलों में बाढ़ से तबाही

मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ विकराल हो गई है. रायसेन से लेकर सागर तक नदियां उफान पर हैं. बाढ़ के हालात को देखते हुए रायसेन में आज स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं. करीब दो घंटे की बारिश में राजगढ़ के नरहिंसपुर से लेकर जैनपुरा कला तक हर गली मोहल्ला और बाजार पानी पानी जमा हो गए. राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ इलाके में बारिश की वजह से सैलाब आ गया. पहाड़ी पर बसे छोटा महादेव मंदिर परिसर में पानी के तेज बहाव के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु फंस गए. प्रशासन हरकत में आया और सैलाब में घिरे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. पुलिसवालों की मदद से सैलाब में घिरे 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया.

सागर और रायसेन जिले में बाढ़ से आफत

मध्य प्रदेश के सागर जिले में भी भारी बारिश की वजह से धसान नदी उफान पर है. सागर के किशनपुरा इलाके में धसान नदी पर बना पुल पानी में डूब गया, जिससे सागर से बीना की तरफ जाने वाला रास्ता बंद हो गया और दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. सोमवार को सागर में तेज बारिश से नदी में उफान आ गया और पुल पानी में डूब गया. जिसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आवाजाही बंद कर दी, जिससे कोई हादसा ना हो. रायसेन जिले में भी बारिश आफत बनकर टूटी है. भारी बारिश के बीच बीना नदी पर बना पुल धंस गया.

ओडिशा में आफत की बारिश

ओडिशा में एक बार फिर बारिश की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. राज्य के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. झारसुगुड़ा और सुंदरगढ़ से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. सड़क पर करीब 3-4 फीट पानी भरा है. झारसुगुड़ा में पानी के तेज बहाव के बीच एक बाइक सवार पानी में बह जाता है. ओडिशा के सुंदरगढ़ में भी हालात बद से बदतर हो गए हैं. यहां एक मंदिर का पूरा परिसर पानी में डूबा नजर आया. एक भारी भरकम ट्रक पानी में पलटा हुआ और पानी में बहता दिखा. बारिश की वजह से आसपास के लोगों के घरों में भी पानी घुस गया. ओडिशा के जगतसिंहपुर और जूनागढ़ में भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं, जिससे नदी किनारे इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. ओडिशा के कालाहांडी में जूनागढ़ इलाके में बारिश की वजह से हाती नदी पूरे उफान पर है.

राजस्थान में भी कई जगह बढ़ी परेशानी

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश की वजह से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है. राजस्थान के बुंदी में बारिश की वजह से सड़कें पानी में डूब गईं. सड़कें तालाब बन गई और गलियों में दरिया बहता दिखा. पानी का बहाव काफी तेज होने की वजह से एक शख्स अचानक पानी में बहने लगा. राहत की बात ये रही कि एक शख्स ने फुर्ती दिखाते हुए उसे पकड़ लिया. बूंदी के नागदी बाजार में हर तरफ पानी ही पानी नजर आया. सड़क किनारे बनी दुकानों में पानी घुस गया, लिहाजा ज्यादातर लोग दुकान बंदकर अपने घर चले गए. प्रशासन की लापरवाही और खस्ताहाल ड्रेनेज सिस्टम की बारिश ने पोल खोल दी. मौसम विभाग की ओर से जारी की गई भारी बारिश की चेतावनी लोगों की मुसीबत और बढ़ा सकती है.

पहाड़ों पर भी बारिश से आफत

पहाड़ों पर भारी बारिश हो रही है, जिससे हिमाचल के मनाली में बरसाती नदियां उफान पर हैं. मनाली के सोलंग में एक पुल पानी में बह गया. पानी का तेज प्रवाह सबकुछ अपने साथ बहा ले जाने पर आमादा दिखा. सैलाब के बीच बरसाती नदी पर बने पुल को पार करते वक्त तीन लोग बह गए. प्रशासन ने एक का शव बरामद कर लिया है. पहाड़ी इलाकों में उफनते नदी नालों के बीच पुल पार करना किसी जोखिम से कम नहीं. ऐसे में बारिश के दिनों में हमें सावधान रहने की जररूत है.

जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का कहर

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में भी भारी बारिश (Heavy Rain) कहर परपा रही है. कठुआ (Kathua) इलाके में उज्ज नदी (Ujj River) में 2 लोग सैलाब में फंसे गए, जिनको निकालने के लिए वायुसेना (Airforce) की मदद ली गई. उज्ज नदी के किनारे बने लोगों के घर पानी में डूब गए, जिससे वहां मौजूद पशु पानी में बहने लगे. जानकारी के मुताबिक अब तक आधा दर्जन घर पानी में बह गए हैं. कटान लगातार जारी होने की वजह से कई और घरों पर संकट मंडराने लगा है. लोगों का आरोप है कि प्रशासन से कोई मदद नहीं मिल रही है. फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा, जिसको लेकर लोगों में काफी गुस्सा है.

ये भी पढ़ें:

Weather Update: दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी तो MP में बारिश के आसार, गुजरात से पंजाब तक जानें पूरे उत्तर भारत के मौसम का हाल

Railway Update: रेलवे ने आज कुल 112 ट्रेनों को किया कैंसिल, 14 डायवर्ट! जानें ट्रेनें रद्द होने का क्या है कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget