एक्सप्लोरर

Railway Update: रेलवे ने आज कुल 112 ट्रेनों को किया कैंसिल, 14 डायवर्ट! जानें ट्रेनें रद्द होने का क्या है कारण

IRCTC Cancelled Trains Today List: आज 16 अगस्त 2022 को रेलवे ने कुल ट्रेनों को 112 ट्रेनों को रद्द करने के फैसला किया है और 14 ट्रेनों को रेलवे ने डायवर्ट किया है.

Train Cancelled List 16 August 2022: आज ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए मतलब की खबर है. रेलवे ने आज के दिन कुल 112 ट्रेनों को कैंसिल (Cancel Train List) करने का फैसला किया है. वहीं रिशेडयूल ट्रेनों की लिस्ट (Reschedule Train List) में कुल 7 ट्रेनों के नाम शामिल है. कुल 14 ट्रेनों को आज के दिन डायवर्ट (Divert Train List) किया गया है. ऐसे में अगर आप 3 दिन के लंबे वीकेंड के बाद आज ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो अपने कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट को जरूर चेक करें. इससे आपको रेलवे स्टेशन जाकर वापस लौटकर नहीं आना पड़ेगा.

इन प्रमुख कारण से रेलवे के संचालन पर पड़ा असर
पिछले कुछ समय से देश के कई हिस्से जैसे ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल आदि जैसे राज्यों में भारी बारिश हो रही है. इसका सीधा असर रेलवे के संचालन पर पड़ा है. इसके साथ ही ट्रैफिक ब्लॉक (Traffic Block) और रेल की पटरियों की मरम्मत के कारण भी ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ता है. हर दिन रेल की पटरियों से सैकड़ों की संख्या में ट्रेनें गुजरती है.

ऐसे में उनकी देखभाल करना यात्रियों की सुरक्षा के लिए बहुत आवश्यक होता है. ऐसे में समय-समय पर रेलवे पटरियों की मरम्मत के कारण ट्रेनों को कैंसिल करता है. आज की रद्द ट्रेनों की लिस्ट में प्रीमियम ट्रेनें जैसे शताब्दी, हमसफर एक्सप्रेस (Humsafar Express) समेत मेल (Mail) और एक्सप्रेस (Express Train) ट्रेनें भी शामिल है.

किस तरह चेक करें कैंसिल ट्रेनें की लिस्ट

  • ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए रेलवे का आईआरसीटीसी (IRCTC) और नेशनल नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) मिलकर रोजाना के कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जारी करते हैं.
  • इस लिस्ट को चेक करने के लिए आप सबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट  https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर क्लिक करें.
  • आगे आपको कोनो में Exceptional Trains का ऑप्शन दिखेगा. इस पर क्लिक करें.
  • फिर आपको कैंसिल, रिशेडयूल और डायवर्ट तीनों तरह की ट्रेन की लिस्ट दिख जाएगी.

किन प्रमुख ट्रेनों को किया गया रद्द, रिशेडयूल और डायवर्ट
रद्द ट्रेनों की लिस्ट में नागपुर-वर्धा मेमू एक्सप्रेस (01374), नागपुर-कोल्हापुर एक्सप्रेस (11403), पुणे-कोल्हापुर (11421) समेत कुल 112 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. वहीं रिशेडयूल की लिस्ट में तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (17229), बरेली-भुज (14311), इतवारी-बिलासपुर (12856) समेत कुल 7 ट्रेनें इस लिस्ट में शामिल हैं. इसके साथ ही डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट में हावड़ा-जबलपुर एक्सप्रेस (11448), भुसावल-हजरत निजामुद्दीन (12405) समेत कुल 14 ट्रेनें इस लिस्ट में शामिल है. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Rate: पटना, भोपाल, चंडीगढ़, रांची से लेकर दिल्ली, मुंबई और नोएडा तक जानें पेट्रोल डीजल के रेट

SBI Utsav Fixed Deposit Scheme: आजादी के अमृत महोत्सव पर एसबीआई ने लॉन्च किया उत्सव फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget