एक्सप्लोरर

India Monsoon Update: बंगाल, बिहार, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में आज भारी बारिश के आसार, जानिए अपडेट

पश्चिम बंगाल के सात जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है, जिससे पिछले चार दिन में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 3 लाख से अधिक लोग अपने घरों से विस्थापित हो गए.

India Monsoon Update: देश के कई राज्यों में लगातार भारी बारिश से हालात बेहाल है. मूसलाधार बारिश से कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात हैं. इस बीच मौसम विभाग ने बुधवार को भी कई राज्यों में भारी बारिश के आसार जताए हैं. उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, बिहार के कुछ हिस्सों, सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

झारखंड के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, विदर्भ के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में छिटपुट हल्की बारिश संभव है.

बंगाल में बाढ़ से 15 लोगों की मौत, तीन लाख लोग प्रभावित
पश्चिम बंगाल के छह जिलों में मंगलवार को बाढ़ स्थिति विकराल हो गई. बाढ़ की वजह से राज्य में 15 लोगों की मौत हुई है और लाखों लोगों को बेघर या विस्थापित होना पड़ा है. गत कुछ दिनों से हो रही बारिश और डीवीसी के बांध से पानी छोड़ने से करीब तीन लाख लोग विस्थापित हुए हैं. वहीं, पूर्वी वर्द्धमान, पश्चिम वर्द्धमान, पश्चिमी मेदिनीपुर, हुगली, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना के बड़े हिस्से जलमग्न हो गए हैं.

मध्य प्रदेश में 200 गांव पानी से घिरे, 1600 को बचाया
मध्य प्रदेश में बीते एक सप्ताह की बारिश ने कई इलाकों में जमकर तबाही मचाई है. नदी, नाले उफान पर हैं, बस्तियां जलमग्न हो गई हैं और गांव पानी से घिर गए हैं. राहत और बचाव कार्य में सेना की मदद ली जा रही है. पानी में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला जा रहा है. राज्य में अब तक बाढ़ में फंसे 1600 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. बाढ़ से प्रदेश के शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, ग्वालियर, भिंड और रीवा में लगभग 1171 गांव प्रभावित हुए हैं. कुल 200 गांव घिरे हुए हैं.

यूपी में हल्‍की से मध्‍यम बारिश की संभावना
पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट और पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई और गरज के साथ बौछारें पड़ीं. राज्य में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस बस्ती वेधशाला में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान झांसी वेधशाला में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने चार अगस्त को भी राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश-गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है.

ये भी पढ़ें-
दिल्ली: ऑक्सीजन मामले में आत्मनिर्भर बनने की तैयारी, केजरीवाल सरकार ने मेडिकल ऑक्सीजन के उत्पादन की दी मंजूरी

केरल में 24 घंटे में आए कोरोना के 23 हजार से अधिक नए मामले, 148 मरीजों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget