एक्सप्लोरर

12 साल से ऊपर के बच्चों के लिए भारत को जल्द मिल सकती है कोरोना की तीन वैक्सीन

फिलहाल भारत की दोनों स्वदेशी वैक्सीन का बच्चों में ट्रायल चल रहा है. डॉ पॉल के मुताबिक जहां भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का बच्चों में ट्रायल जल्द पूरा होने की संभावना है वहीं अगले दो हफ्तों में ज़ायडस की वैक्सीन लाइसेंस के लिए आ सकती है, जिसका बच्चों पर ट्रायल हो चुका है.

नई दिल्ली: भारत को जल्द तीन ऐसी वैक्सीन मिल सकती है, जिन्हें 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को दिया जा सकेगा. नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉ वी के पॉल के मुताबिक फाइजर की वैक्सीन के अलावा भारत की दो स्वदेशी वैक्सीन भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और जायडस की वैक्सीन जिनका बच्चों पर ट्रायल चल रहा है, वो पूरा हो सकता है. ऐसे में एक नहीं तीन वैक्सीन होंगी, जो बच्चों को दी जा सकेंगी.

भारत में अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है तो बच्चों में ज्यादा संक्रमण हो सकता है, ऐसी बात कही जा रही है. ऐसे में क्या भारत को फाइजर की वैक्सीन मिलेगी तो बच्चों को टीका लगाया जाएगा. इस बारें में क्या सोच रही है भारत सरकार. क्या फाइजर अगर भारत को कोरोना वैक्सीन देती है तो क्या भारत सरकार 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को ये वैक्सीन लगाएगी? क्योंकि अमेरिका में 12 साल ज्यादा उम्र के बच्चों को वैक्सीन दी जा है. जब ये सवाल नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉ पॉल से पूछा गया तो उन्होंने कोई साफ जवाब नहीं दिया, लेकिन ये बता दिया कि एक नहीं, बल्कि तीन वैक्सीन है जो बच्चों दी जा सकती है.

डॉ पॉल के मुताबिक अगर फाइजर भारत को अपनी वैक्सीन देता है, तो उस टीके के अलावा भारत में दो और स्वदेशी वैक्सीन है. इन दोनों वैक्सीन का बच्चों पर ट्रायल जल्द पूरा हो जाएगा. ये वैक्सीन है भारत बायोटेक की कोवेक्सीन और Zydus की वैक्सीन. 

डॉ वी के पॉल ने कहा, "इसलिए जब हम रणनीति बनाते हैं, तो हमें इसे ध्यान में रखना होगा. पहला कौन सा टीका देना है. उस पर मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि न केवल कोवैक्सिन बाल परीक्षण कर रहा है और उन्हें अधिक समय नहीं लगेगा यह केवल इम्यूनोजेनेसिटी परीक्षण है, लेकिन ज़ायडस के टीके का पहले से ही बच्चों में परीक्षण किया जा रहा है. इसलिए जब ज़ायडस लाइसेंस के लिए आएगा तो उम्मीद है कि अगले दो हफ्तों में यह देखने के लिए पर्याप्त डेटा हो सकता है कि क्या यह टीका बच्चों को दिया जा सकता है. मुझे लगता है कि संक्षिप्त उत्तर वैक्सीन A वर्तमान में उपयुक्त है, वैक्सीन B कतार में पीछे है, लेकिन एक बार आपको इस तरह का निर्णय लेना है तो आपको यह ध्यान रखना होगा कि मैं किसको कवर करने की कोशिश कर रहा हूं. और इसके लिए क्या इतनी डोज उपलब्ध हैं."

डॉ वी के पॉल के मुताबिक भारत में अगर 12 से 18 साल के उम्र के बच्चों की बात करें तो उनकी संख्या करीब 13 से 14 करोड़ है. ऐसे में दो डोज के हिसाब से करीब 28 करोड़ डोज की जरूरत पड़ेगी. वहीं कुछ को मिले कुछ नहीं ऐसा नहीं हो सकता है, इसलिए एक साथ इतनी डोज की जरूरत होगी.

डॉ वी के पॉल ने बताया, "बच्चों के लिए कौन सा टीका लगाना है, कृपया याद रखें कि चाइल्ड कॉहोर्ट छोटा नहीं है. मेरा अनुमान है कि यह 12 से 18 साल के बीच ही 13 से 14 करोड़ है, जिसका मतलब है कि आपको 28 करोड़ खुराक की जरूरत है और हम ऐसा नहीं चाहते कि कुछ लोगों को मिले और कुछ को नहीं. इसलिए जब हम रणनीति बनाते हैं तो हमें इसे ध्यान में रखना होगा."

फिलहाल भारत की दोनों स्वदेशी वैक्सीन का बच्चों में ट्रायल चल रहा है. डॉ पॉल के मुताबिक जहां भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का बच्चों में ट्रायल जल्द पूरा होने की संभावना है वहीं अगले दो हफ्तों में ज़ायडस की वैक्सीन लाइसेंस के लिए आ सकती है, जिसका बच्चों पर ट्रायल हो चुका है और इसका डेटा भी होगा. वहीं फाइजर की वैक्सीन की बात करें तो भारत सरकार की बातचीत जारी है और इसके भी जल्द बाजार में आने की उम्मीद है. 

CBI में ड्रेस कोड लागू करने के आदेश, जींस और कैजुअल जूतों पर लगी रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget