एक्सप्लोरर

भारत में कोरोना टेस्ट करने के लिए 6 लाख से ज्यादा किट हैं- आईसीएमआर

भारत में कोरोना वायरस से 315 लोग संक्रमित हैं. वहीं आईसीएमआर के मुताबिक भारत में कोरोना टेस्ट करने के लिए 6 लाख से ज्यादा किट हैं.

नई दिल्ली: भारत में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं. रविवार तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 315 पहुंच गई. अबतक भारत में 15 हजार से ज्यादा लोगों का कोरोना का टेस्ट किया गया है. जिसमें 315 लोग संक्रमित पाए गए हैं. ये सभी टेस्ट सरकारी लैब में हुए हैं.

भारत में कुल 111 टेस्टिंग लैब हैं जहां ये टेस्ट बिल्कुल मुफ्त होता है. सरकार का कहना है की अभी हम स्टेज टू में हैं. यहां संक्रमण सीमित है. लेकिन अगर कल को ये वायरस थर्ड स्टेज यानी महामारी में फैलता तो कितने लोगों का सरकार टेस्ट कर पाएगी. इसको लेकर सरकार का दावा है की ऐसी स्थिति में भी 6 लाख लोगों का टेस्ट किया जा सके इसकी तैयारी है.

इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च के साइंटिस्ट डॉ रमन गांगाखेड़कर के मुताबिक हमारे देश में सबका टेस्ट करने की फिलहाल जरूरत नहीं है. जैसा बाकी देशों में हो रहा है क्योंकि हम और वो अलग अलग स्टेज में हैं. जब तक कम्युनिट  ट्रांसमिशन नहीं होता ऐसा करने की जरूरत नहीं है.

लेकिन ऐसा आगे नहीं होगा ये कहना भी सही नहीं है. एबीपी न्यूज को डॉ गंगाखेडकर ने बताया, " अगर देश में हालात कम्युनिट ट्रांसमिशन के होंगे तो उसके लिए हमारी तैयारी है. ऐसी स्तिथि में हमारे पास 6 लाख लोगों को टेस्ट करने के लिए अभी किट मौजूद है. जो की बहुत है. इसके अलावा सरकार ने और  भी तैयारी कर रखी है."

सरकार और डॉक्टरों का कहना है कि अभी स्थिति हाथ से बाहर नहीं निकली है. हम स्टेज थ्री यानी कम्युनिट ट्रांसमिशन में नहीं पहुंचे हैं. सरकार के मुताबिक अभी भारत स्टेज टू में है जहां संक्रमित व्यक्ति से उसके नजदीकी या आसपास के लोग संक्रमित हुए. जिसे क्लोज क्लस्टर कहा जाता है. वहीं अभी स्टेज थ्री जैसी स्थिति नहीं है क्योंकि सरकार ने इसके लिए पहले से तैयारी कर रखी है.

भारत में सिर्फ उन्हीं लोगों का कोरोना टेस्ट हो रहा है जो विदेश से आए हैं या फिर विदेश से आए या किसी संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए हैं. इसके अलावा अगर किसी में कोरोना के लक्षण पाए जाते है या फिर किसी को SARI यानी सीरियस एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन है तो उनका टेस्ट होगा.

बता दें कि जल्द ही सरकार प्राइवेट लैब को भी ये टेस्ट करने की इजाजत देगी. इसको लेकर सरकार और प्राइवेट लैब में बात चल रही है. वहीं नियम और प्रोटोकॉल तय हो रहे हैं. आईसीएमआर के मुताबिक ऐसा करने से सरकार को मदद मिलेगी और टेस्ट का बोझ कम हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-

पीएम मोदी की देशवासियों से अपील- जिस शहर में हैं, कुछ दिन वहीं रहें, कोरोना को फैलने से रोकें

Coronavirus: भारत में 315 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या, जानें- किस राज्य में है कितने मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
UP Weather: यूपी में मार्च में ही तपिश का कहर! 40°C के करीब पहुंचा पारा, कब बदलेगा मौसम?
यूपी में मार्च में ही तपिश का कहर! 40°C के करीब पहुंचा पारा, कब बदलेगा मौसम?
IPL में किसने मारा है सबसे लंबा छक्का? 125 मीटर का रिकॉर्ड आज भी बरकरार, हर सीजन के रिकॉर्ड पर एक नजर
IPL में किसने मारा है सबसे लंबा छक्का? 125 मीटर का रिकॉर्ड आज भी बरकरार, हर सीजन के रिकॉर्ड पर एक नजर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
'सोनभद्र के भईल जर्जर हलतिया...', सपा सांसद छोटेलाल ने सदन में गीत के जरिए रखी क्षेत्र की मांग
'सोनभद्र के भईल जर्जर हलतिया...', सपा सांसद छोटेलाल ने सदन में गीत के जरिए रखी क्षेत्र की मांग
इस कार कंपनी का बड़ा ऐलान: अब फ्री में चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कारें, जानें किन ग्राहकों को मिलेगा फायदा?
इस कार कंपनी का बड़ा ऐलान: अब फ्री में चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कारें, जानें किन ग्राहकों को मिलेगा फायदा?
Fatty Liver Disease: लिवर में जमा फैट है खतरे की घंटी! क्यों होती है यह समस्या और अपनी 'लिवर फैक्ट्री' कैसे दुरुस्त?
लिवर में जमा फैट है खतरे की घंटी! क्यों होती है यह समस्या और अपनी 'लिवर फैक्ट्री' कैसे दुरुस्त?
किन-किन देशों से हथियार खरीदता है अफगानिस्तान, क्या वह पाकिस्तान पर पड़ सकता है भारी?
किन-किन देशों से हथियार खरीदता है अफगानिस्तान, क्या वह पाकिस्तान पर पड़ सकता है भारी?
Embed widget