एक्सप्लोरर

अभी कुछ दिन और रुलाएगी प्याज़ की कीमत, मिश्र से प्याज़ भारत आयात होने में अभी समय लगेगा

उपभोक्ता मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक मिश्र से प्याज़ के आयात का ऑर्डर दिया गया है लेकिन वहां से आयात होने वाले प्याज़ को नावा शेवा बंदरगाह (मुम्बई) पहुंचने में कम से कम 15 दिनों का समय लग सकता है.

प्याज़ की क़ीमत में अभी कम से कम 15 दिनों तक किसी राहत की उम्मीद नहीं है. प्याज़ की सप्लाई की दिक्कत को दूर करने के लिए आयात होने वाले प्याज़ को देश पहुंचने में वक़्त लग सकता है, जिसके चलते प्याज़ की कीमत आसमान पर रहेगी.

6090 मीट्रिक टन प्याज़ आयात का ऑर्डर

प्याज़ की कीमत में आसमानी उछाल उसकी सप्लाई में कमी के कारण है, इसलिए केंद्र सरकार ने कैबिनेट की बैठक में 1.2 लाख मीट्रिक टन प्याज़ आयात करने का फ़ैसला किया था. उसी फ़ैसले के मद्देनज़र अब सरकारी व्यापार कम्पनी एमएमटीसी ने 22 नवम्बर को 6090 मीट्रिक टन प्याज़ आयात का ठेका दिया है. उपभोक्ता मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक मिश्र से प्याज़ के आयात का ऑर्डर दिया गया है लेकिन वहां से आयात होने वाले प्याज़ को नावा शेवा बंदरगाह (मुम्बई) पहुंचने में कम से कम 15 दिनों का समय लग सकता है. मतलब ये हुआ कि प्याज दिसम्बर के पहले हफ़्ते में ही भारत पहुंच पाएगा. तबतक इसकी क़ीमत जस की तस बनी रह सकती है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी प्याज की क़िल्लत

इस मसले पर उपभोक्ता मंत्रालय के सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने सभी राज्यों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बैठक की. बैठक में सभी राज्यों से प्याज़ की मांग का ब्यौरा मांगा गया ताकि आयात कर प्याज़ की सप्लाई सुनिश्चित की जा सके. अबतक पश्चिम बंगाल, ओडिसा, केरल और सिक्किम जैसे चंद राज्यों ने ही अपना ब्यौरा भेजा है और इन राज्यों से 2275 मीट्रिक टन प्याज़ की ही मांग आई है. प्याज़ की मांग करने वाले राज्यों में दिल्ली शामिल नहीं है. इस बीच मंत्रालय के सामने एक और चुनौती भी खड़ी हो गई है. सूत्रों के मुताबिक़ एमएमटीसी को 15000 मीट्रिक टन प्याज़ आयात करने को कहा गया है लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी प्याज़ की किल्लत है और जो प्याज़ उपलब्ध भी है उसकी क़ीमत भारत से भी ज़्यादा है, यानि इस प्याज़ को भारत मंगवाने पर उनकी क़ीमत घरेलू प्याज़ से भी महंगी हो जाएगी.

दिल्ली में नैफेड बेचेगी प्याज़

उपभोक्ता मंत्रालय के सचिव ने बाकी राज्यों से तुरन्त अपने यहां प्याज़ की मांग का ब्यौरा देने के लिए राज्यों को पत्र लिखा है. आयात होने वाले प्याज़ को एमएमटीसी दो दरों पर राज्यों को मुहैया करवाएगी. दिल्ली में जहां ये 60 रुपए प्रति किलो तो मुम्बई में क़रीब 54 रुपए किलो की दर पर मुहैया करवाया जाएगा. हालांकि, ख़ुदरा बाज़ार तक पहुंचने में प्याज का दाम औसतन 15-20 रुपए प्रति किलो तक बढ़ जाता है. दिल्ली में नैफेड ने अपने और मदर डेयरी की दुकानों के ज़रिए प्याज़ बेचने का फ़ैसला किया है.

घरेलू सप्लाई कम होने से हो रही दिक्कत

उपभोक्ता मंत्रालय के सरकारी आंकड़े भी ख़ुद कहानी बयां कर रहे हैं. इन आंकड़ों के मुताबिक़ ख़ुदरा बाज़ार में प्याज की औसत क़ीमत 70 रुपए बनी हुई है. मंत्रालय की वेबसाइट को ही पैमाना माने तो दिल्ली में जहां ख़ुदरा कीमत 70 रुपए प्रति किलो है वहीं मुम्बई में ये कीमत 75 रुपए प्रति किलो तक है. हालांकि, बाज़ार में असली क़ीमत सरकारी आंकड़ों से अमूमन 5-10 रुपए प्रति किलो ज़्यादा ही रहती है. उत्तर पूर्व में अरुणाचल प्रदेश में तो प्याज़ के दाम 95 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं. इसकी एक बड़ी वजह घरेलू प्याज़ की सप्लाई में कमी है. पिछले महीने महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में बेमौसम बरसात और आंधी पानी ने प्याज़ को काफी नुकसान पहुंचाया और इसका सीधा असर प्याज़ की सप्लाई पर पड़ा.

यहां पढ़ें

देशभर में आसमान पर दाम, लेकिन बिहार में क्यों सस्ती कीमत पर बिक रहा है प्याज? ये है वजह

महंगाई से मिलेगी राहत: 1.2 लाख टन प्याज आयात करेगी सरकार, अभी दाम 100 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget