एक्सप्लोरर

भारत में कोरोना से अबतक 4 लाख नहीं, 34 से 47 लाख मौत होने का अनुमान- अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना महामारी के पहले 14 महीनों के दौरान भारत के एक लाख 19 हजार बच्चों समेत 21 देशों में 15 लाख से अधिक बच्चों ने संक्रमण के कारण अपने माता-पिता को खो दिया जो उनकी देखभाल करते थे.

वॉशिंगटन: भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना महामारी से अब तक चार लाख 18 हजार से ज्यादा भारतीयों की मौत हो चुकी है. लेकिन एक अमेरिकी रिपोर्ट का दावा किया गया है कि भारत में कोरोना से सरकार के आंकड़ों से 10 गुना से ज्यादा मौत की संभावना है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कोरोना से 34 से 47 लाख लोगों की मौत हुई है.

वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं का कहना है कि भारत सरकार के आंकड़े वास्तविक संख्या से कम है. अप्रैल और मई में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भारत में चरम पर थी, तब देशभर के अस्पतालों में जगह नहीं थी, मरीजों को वापस भेजा जा रहा था. बाद में उन मरीजों की घर पर मौत हो गई.

सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट के शोधकर्ताओं ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक 34 लाख से 47 लाख के बीच मौत का अनुमान जताया है. रिपोर्ट में कहा गया, असल में मौत लाखों में होने की संभावना है, न कि सैकड़ों में.  यह विभाजन और स्वतंत्रता के बाद से देश की सबसे बड़ी मानव त्रासदी बन गई है.

पहले 14 महीनों में 1.19 लाख बच्चों ने माता-पिता को खोया
वहीं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑन ड्रग एब्यूज (एनआईडीए) और नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ (एनआईएच) के अध्ययन में कहा गया है कि भारत में 25,500 बच्चों ने कोविड के कारण अपनी मां को खो दिया जबकि 90,751 बच्चों ने अपने पिता को और 12 बच्चों ने माता-पिता दोनों को खो दिया. कोरोना महामारी के पहले 14 महीनों के दौरान भारत के एक लाख 19 हजार बच्चों समेत 21 देशों में 15 लाख से अधिक बच्चों ने संक्रमण के कारण अपने माता-पिता को खो दिया जो उनकी देखभाल करते थे. 

इस अध्ययन के आंकलन के अनुसार, दुनियाभर में 11 लाख 34 हजार बच्चों ने अपने माता-पिता या संरक्षक दादा-दादी/नाना-नानी को कोविड-19 के कारण खो दिया. इनमें से 10,42,000 बच्चों ने अपनी मां, पिता या दोनों को खो दिया. ज्यादातर बच्चों ने माता-पिता में से किसी एक को गंवाया है.

ये भी पढ़ें-
Corona Cases: कोरोना मामले फिर बढ़े, 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा नए केस, करीब 4 हजार संक्रमितों की मौत

ड्रोन वाली साजिश से निपटने के लिए वेस्टर्न नेवी कमांड का बड़ा एलान, 3 किमी की रेंज में ड्रोन नष्ट होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget