एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases: कोरोना मामले फिर बढ़े, 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा नए केस, करीब 4 हजार संक्रमितों की मौत

India Coronavirus Cases: भारत में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है. दुनिया में भारत अब सातवें स्थान पर आ गया है.

Coronavirus Today: देश में बीते दिन 125 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम 30 हजार 93 नए मामले दर्ज किए गए थे. लेकिन बुधवार को एक बार फिर 40 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 42,015 नए कोरोना केस आए और 3998 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 36,977 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 1040 एक्टिव केस बढ़ गए.


Coronavirus Cases: कोरोना मामले फिर बढ़े, 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा नए केस, करीब 4 हजार संक्रमितों की मौत

कोरोना संक्रमण के कुल मामले
देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या अभी चार लाख से ज्यादा ही है. कुल 4 लाख 7 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक तीन करोड़ 12 लाख 16 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 18 हजार 480 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि 3 करोड़ 3 लाख 90 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. 


Coronavirus Cases: कोरोना मामले फिर बढ़े, 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा नए केस, करीब 4 हजार संक्रमितों की मौत

41 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन के डोज दिए गए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 20 जुलाई तक देशभर में 41 करोड़ 54 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 34 लाख 25 हजार टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 44 करोड़ 91 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 18.52 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.


Coronavirus Cases: कोरोना मामले फिर बढ़े, 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा नए केस, करीब 4 हजार संक्रमितों की मौत


Coronavirus Cases: कोरोना मामले फिर बढ़े, 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा नए केस, करीब 4 हजार संक्रमितों की मौत

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस 1.30 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत सातवे स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

कुछ राज्यों में कोरोना की स्थिति

  • राजस्थान में संक्रमण के मंगलवार को 22 नए मामले सामने आए. नए मामलों में जयपुर में सात, उदयपुर में छह नये मामले शामिल हैं. वहीं इस घातक संक्रमण से राज्य में अब तक 8,951 लोगों की मौत हो चुकी है.
  • केरल में 16,848 नए मामले सामने आए जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31,87,716 हो गयी. प्रदेश में संक्रमण दर बढ़कर 12 फीसदी के आसपास हो गयी है.
  • मध्य प्रदेश में संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में अभी तक कुल 7,91,689 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,512 है.
  • जम्मू कश्मीर में कोरोना के 88 नए मामले सामने आए जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 3,20,112 हो गयी. 24 घंटों में छह लोगों की मौत हो गयी जिससे संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बढ कर 4,371 हो गयी है.
  • मुंबई में मंगलवार को 25 जनवरी के बाद एक दिन में कोरोना संक्रमण के सबसे कम 351 नए मामले सामने आए जबकि दस मरीजों की मौत हो गई. संक्रमितों की कुल संख्या अब 7,31,914 जबकि मृतकों की तादाद 15,726 हो गई है.


ये भी पढ़ें-
बर्ड फ्लू से 11 साल के बच्चे की मौत से बढ़ी चिंता, जानें- क्या है यह वायरस, इसके लक्षण और बचाव

जासूसी कांड: संसद के बाहर भी सरकार को घेरेगी कांग्रेस, अलग-अलग राज्यों में करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में पूर्ण गौहत्या बैन पर सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, मद्रास HC के आदेश पर लगाई रोक
तमिलनाडु में पूर्ण गौहत्या बैन पर सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, मद्रास HC के आदेश पर लगाई रोक
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget