एक्सप्लोरर

Coronavirus Update: 8 महीने बाद 14 हजार से कम आए कोरोना मामले, 24 घंटे में 166 की मौत

India Coronavirus News Updates: भारत में कोरोना एक्टिव केस अब दो लाख से कम हो गए हैं. एक्टिव केस मामले में दुनियाभर में भारत का 10वां स्थान है.

India Coronavirus Updates: देश में 8 महीने बाद एक दिन में कोरोना मामले 14 हजार से कम दर्ज किए गए हैं. सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 13,596 नए कोरोना केस आए और 166 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 19,582 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 6152 एक्टिव केस कम हो गए. नए मामले 230 दिनों में सबसे कम हैं.

देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 40 लाख 81 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 52 हजार 290 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 34 लाख 39 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या दो लाख से कम हो गई. कुल 1 लाख 89 हजार 694 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 40 लाख 81 हजार 315
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 34 लाख 39 हजार 331
  • कुल एक्टिव केस- एक लाख 89 हजार 694
  • कुल मौत- चार लाख 52 हजार 290
  • कुल टीकाकरण- 97 करोड़ 79 लाख 47 हजार डोज दी गई

97 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 17 अक्टूबर तक देशभर में 97 करोड़ 79 लाख 47 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 12.05 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 59.19 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 9.89 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.10 फीसदी है. एक्टिव केस 0.57 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 10वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
Explained: क्या है टारगेट किलिंग? कश्मीर में क्यों गैर कश्मीरियों को बनाया जा रहा है निशाना

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बताया- कृषि कानूनों पर कैसे खत्म हो सकता है किसान आंदोलन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget