एक्सप्लोरर

भारत में कोरोना ने तोड़े दुनिया के सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में पहली बार आए 3.14 लाख केस, 2104 की मौत

Coronavirus Cases Death in India: भारत में आज पहली बार एक दिन में तीन लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं. अबतक कुल 27 करोड़ 27 लाख से ज्यादा कोरोना सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 16.51 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. रोजाना पॉजिटिविटी रेट 19 फीसदी से ज्यादा है.

नई दिल्ली: भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने दुनियाभर में अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अमेरिका के बाद भारत में पहली बार एक दिन में तीन लाख से ज्यादा कोरोना केस आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 314,835 नए कोरोना केस आए और 2104 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 178,841 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले मंगलवार को देश में 295,041 नए केस आए थे. अमेरिका में 8 जनवरी को एक दिन में सबसे ज्यादा तीन लाख सात हजार केस दर्ज किए गए थे.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- एक करोड़ 59 लाख 30 हजार 965
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 34 लाख 54 हजार 880
  • कुल एक्टिव केस- 22 लाख 91 हजार 428
  • कुल मौत- 1 लाख 84 हजार 657
  • कुल टीकाकरण- 13 करोड़ 23 लाख 30 हजार 644 डोज दी गई

दिल्ली में संक्रमण के 24,638 नए मामले मामले आए
दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24,638 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,30,179 हो गई. वहीं 249 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की तादाद 12,887 हो गई है. राजधानी में संक्रमण की दर 31.28 प्रतिशत है, जिसका मतलब है कि हर तीसरे नमूने में संक्रमण की पुष्टि हुई है. साथ ही महानगर ऑक्सीजन और बिस्तरों की किल्लत से भी जूझ रहा है.

महाराष्ट्र में संक्रमण के 67,468 मामले सामने आए
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 67,468 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 40,27,827 हो गई. 568 मरीजों की मौत हो गई. राज्य में 18 अप्रैल को एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 68,631 मामले सामने आए थे. 568 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 61,911 हो गई है.

सवा 13 करोड़ कोरोना टीके दिए गए
देश में 16 जनवरी से कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी. 21 अप्रैल तक देशभर में 13 करोड़ 23 लाख 30 हजार 644 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 22 लाख 11 हजार 334 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है. अब 1 मई से 18 से ऊपर के लोगों को भी टीका लगाया जाएगा.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.17 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 85 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 14 फीसदी हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
जानिए यूपी-एमपी समेत अब तक किन-किन राज्यों ने मुफ्त में टीका देने का ऐलान किया है

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एके वालिया का कोरोना से निधन, अपोलो अस्पताल में ली आखिरी सांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget