एक्सप्लोरर

India Corona Cases Today: एक दिन में रिकॉर्ड 2 हजार संक्रमितों की मौत, 24 घंटे में 2.95 लाख नए केस आए

Coronavirus Cases Death in India: देश में लगातार चौथे दिन ढाई लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं. अबतक कुल 27 करोड़ से ज्यादा कोरोना सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 16 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. रोजाना पॉजिटिविटी रेट 18 फीसदी से ज्यादा है.

नई दिल्ली: देशभर में 13 करोड़ कोरोना टीके लगाए जाने के बावजूद महामारी का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है. हर दिन कोरोना के आंकड़े नया रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 295,041 नए कोरोना केस आए और 2023 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 1,67,457 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले सोमवार को 259,167 नए केस आए थे. 

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- एक करोड़ 56 लाख 16 हजार 130
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 32 लाख 76 हजार 39
  • कुल एक्टिव केस- 21 लाख 57 हजार 538
  • कुल मौत- 1 लाख 82 हजार 553
  • कुल टीकाकरण- 13 करोड़ 1 लाख 19 हजार 310 डोज दी गई

महाराष्ट्र में कल 519 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 62,097 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 39,60,359 हो गई. इसके अलावा 519 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 61,343 तक पहुंच गई है. कल 54,224 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद छुट्टी दे दी गई. जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 32,13,464 हो गई है. राज्य में एक्टिव केस की कुल संख्या 6,83,856 हो गई है.

पीएम मोदी की राज्य सरकारों से अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संदेश के दौरान राज्य सरकारों से श्रमिकों का भरोसा जगाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रयास ये भी है कि आर्थिक गतिविधियां और आजीविका, कम से कम प्रभावित हों.

पीएम मोदी ने कहा," मेरा राज्य प्रशासन से आग्रह है कि वो श्रमिकों का भरोसा जगाए रखें, उनसे आग्रह करें कि वो जहां हैं, वहीं रहें. राज्यों द्वारा दिया गया ये भरोसा उनकी बहुत मदद करेगा कि वो जिस शहर में हैं वहीं पर अगले कुछ दिनों में वैक्सीन भी लगेगी और उनका काम भी बंद नहीं होगा. हम सभी का प्रयास, जीवन बचाने के लिए तो है ही, प्रयास ये भी है कि आर्थिक गतिविधियां और आजीविका, कम से कम प्रभावित हों."

13 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके दिए गए
देश में 16 जनवरी से कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी. 20 अप्रैल तक देशभर में 13 करोड़ 1 लाख 19 हजार 310 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 30 लाख टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है. अब 1 मई से 18 से ऊपर के लोगों को भी टीका लगाया जाएगा.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.17 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 85 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 13 फीसदी से ज्यादा हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
रामनवमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- कोरोना से बचने के लिए 'दवाई भी कड़ाई भी' के मंत्र को याद रखिए

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी की आज तीन सभाएं, 24 घंटे में आए कोरोना के रिकॉर्ड 9819 नए केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Election Result: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
India-Iran Relations: जंग के बीच ईरान ने भारत से किया बड़ा वादा, कहा- 'आप हमारे लिए बहुत जरूरी, इसलिए...'
जंग के बीच ईरान ने भारत से किया बड़ा वादा, कहा- 'आप हमारे लिए बहुत जरूरी, इसलिए...'
भारत ने होर्मुज से भारतीय जहाज निकालने के लिए मानी ईरान की शर्त? सच का हो गया खुलासा
भारत ने होर्मुज से भारतीय जहाज निकालने के लिए मानी ईरान की शर्त? सच का हो गया खुलासा
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: '...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
'...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
Hanumangarh News: हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने ‘सरके चुनर’ पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी गई शिकायत
‘सरके चुनर’ गाने पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी गई शिकायत
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
क्या परमाणु बम भी ले जा सकती है ईरान की सेज्जिल-2 मिसाइल, जानें कितनी मचाती है तबाही?
क्या परमाणु बम भी ले जा सकती है ईरान की सेज्जिल-2 मिसाइल, जानें कितनी मचाती है तबाही?
Endometriosis Pregnancy: क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
Embed widget