एक्सप्लोरर

Corona Cases: कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ा, 12 दिनों बाद इतने संक्रमितों की गई जान

India Coronavirus Cases: भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19 लाख 55 हजार 225 सैंपल टेस्ट किए गए. जिसमें से 42,766 लोग संक्रमित निकले. यानी कि पॉजिटिविटी रेट करीब दो फीसदी है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना महामारी का संकट अभी टला नहीं है. हर दिन 40 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए जा रहे हैं. वहीं 12 दिनों बाद कोरोना से मौत का आंकड़ा इतना ज्यादा आया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 42,766 नए कोरोना केस आए और 1206 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले 26 जून को 1258 संक्रमितों की जान गई थी. वहीं पिछले 24 घंटे में 45,254 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 3694 एक्टिव केस कम हो गए.


Corona Cases: कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ा, 12 दिनों बाद इतने संक्रमितों की गई जान

कोरोना संक्रमण के कुल मामले
ये लगातार 32वां दिन है जब भारत में एक लाख से कम नए कोरोनो वायरस मामले सामने आए. कोरोना एक्टिव केस अब 5 लाख से नीचे आ गए हैं. वर्तमान में 4 लाख 55 हजार 33 एक्टिव मामले हैं और अब तक कुल 4 लाख 7 हजार 145 मौतें हुई हैं. अब तक कुल 2 करोड़ 99 लाख 33 हजार 538 लोग ठीक हो चुके हैं. महामारी की शुरुआत से अब तक कुल तीन करोड़ 7 लाख 95 हजार 716 लोग संक्रमित हो चुके हैं.

Corona Cases: कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ा, 12 दिनों बाद इतने संक्रमितों की गई जान

37 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन के डोज दिए गए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 9 जुलाई तक देशभर में 37 करोड़ 21 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 30 लाख 55 हजार 802 टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 43 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 18 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

Corona Cases: कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ा, 12 दिनों बाद इतने संक्रमितों की गई जान

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.32 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस 2 फीसदी से कम हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.


Corona Cases: कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ा, 12 दिनों बाद इतने संक्रमितों की गई जान

कुछ राज्यों में कोरोना की स्थिति

  • महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 8,992 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 200 लोगों की मौत हो गई. अभी तक कुल 61,40,968 लोगों के संक्रमित होने और 1,25,034 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है.
  • पंजाब में संक्रमण के 162 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 5,97,347 हो गयी. आठ और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़ कर 16,168 हो गयी है.
  • उत्तर प्रदेश में कोविड से कल 13 लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के 90 नए मामले सामने आए. बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 22,689 हो गई है. कुल संक्रमितों की संख्या 17,07,127 है.
  • गुजरात में कोविड के 56 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई. राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,073 हो गई. कोविड के कुल मामले बढ़कर 8,24,147 हो गए.
  • मध्य प्रदेश में संक्रमण के 29 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 7,90,125 पहुंच गयी. कल एक व्यक्ति की मौत हुई. मरने वालों की संख्या बढ़कर 9,024 हो गयी है.

ये भी पढ़ें-
अब मसूरी में प्रवेश करने से पहले दिखानी होगी कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट, भीड़ बढ़ने पर हुई सख्ती

गंगा में नहीं पाए गए कोरोना वायरस के निशान, रिसर्च के बाद नदी कोविड-फ्री घोषित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, बोले - 'कांग्रेस पार्टी मानसून सत्र में...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, बोले - 'कांग्रेस पार्टी मानसून सत्र में...'
Telangana Bullet Train: तेलंगाना में 650 एकड़ जमीन पर घमासान! किसानों ने बुलेट ट्रेन परियोजना के खिलाफ खोला मोर्चा
तेलंगाना में 650 एकड़ जमीन पर घमासान! किसानों ने बुलेट ट्रेन परियोजना के खिलाफ खोला मोर्चा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget