एक्सप्लोरर

गलवान घाटी हिंसा: अमेरिकी संसद में भारत के समर्थन में प्रस्ताव पारित, कहा- चीन कर रहा कब्जा

अमेरिका ने प्रस्ताव में कहा है कि चीन ने गलवान घाटी में आक्रामकता दिखाई और उसने भारत का कोरोना संकट से ध्यान भटकाने के लिए कब्जा करने की कोशिश की.

वॉशिंगटन: पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प का अमेरिका ने खुलकर भारत का समर्थन किया है. गलवान घाटी में झड़प के मामले में अमेरिकी संसद ने भारत के समर्थन और चीन के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया है. इसके साथ ही अमेरिका ने ये भी माना है कि चीन गलवान घाटी पर गैरकानूनी तरीके से कब्जा करने की कोशिश कर रहा है.

भारतीय अमेरिकी सांसद एमी बेरा और एक अन्य सांसद स्टीव शैबेट ने एनडीएए संशोधन का प्रस्ताव पेश किया. इसमें कहा गया है कि भारत-चीन को एलएसी के पास तनाव कम करने के लिए काम करना चाहिए. इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. प्रस्ताव में गलवान घाटी में भारत के खिलाफ चीन की आक्रामकता और दक्षिण चीन सागर जैसे क्षेत्रों में चीन की बढ़ती दखलअंदाजी पर गहरी चिंता व्यक्त की गई है.

प्रस्ताव में कहा गया है कि चीन ने गलवान घाटी में आक्रामकता दिखाई और उसने भारत का कोरोना संकट से ध्यान भंटकाने के लिए कब्जा करने की कोशिश की. साथ ही चीन ने दक्षिण चीन सागर के 13 लाख वर्ग मील के पूरे इलाके को गैरकानूनी तरीके से अपना बता रहा है. इन क्षेत्रों पर मलेशिया, फिलीपींस, ब्रुनेई, ताइवान और वियतनाम भी दावा करते हैं.

"भारत-चीन सीमा तनाव पर है अमेरिका की बराबर नजर" भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव पर अमेरिका भी लगातार नजर बनाए हुए है. इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी बना रहे अमेरिकी रक्षा सचिव मार्क एस्पर ने कहा कि भारत-चीन सीमा तनाव पर अमेरिका भी बारीक निगरानी रखे है. अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस निमित्ज और भारतीय नौसैनिक जहाजों के बीच हिंद महासागर में संयुक्त अभ्यास के कुछ ही घंटों बाद आए इस बयान में एस्पर ने कहा कि भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी 21वीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण भागीदारी है.

थिंक टैंक इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज (IISS) द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम में शरीक हुए एस्पर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत और चीन के बीच की स्थिति पर बहुत बारीकी से निगरानी रखे हुए हैं. हम यह देखकर बहुत खुश हैं कि दोनों पक्ष इस स्थिति को कम करने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई, क्या बोले अभिजीत दीपके?
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई, क्या बोले अभिजीत दीपके?
अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Explained: भारत में तेजी से बढ़ रही बुजुर्गों की आबादी, जानिए इसका मतलब क्या
Explained: भारत में तेजी से बढ़ रही बुजुर्गों की आबादी, जानिए इसका मतलब क्या

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget