एक्सप्लोरर

चीन से तनातनी के बीच लद्दाख में राफेल तैनात, LAC से‌ सटी एयर स्पेस पर दिन रात हो रही एयर कॉम्बेट पैट्रोलिंग

चीन से तनातनी के बीच लद्दाख में राफेल लड़ाकू विमान को तैनात किया गया है. LAC से‌ सटी एयर स्पेस पर दिन रात कॉम्बेट पैट्रोलिंग हो रही है.

लद्दाख: एलएसी पर चीन से चल रही तनातनी के बीच भारतीय वायुसेना के जंगी बेड़े के सबसे शक्तिशाली फाइटर जेट्स राफेल अब लेह-लद्दाख के आसमान में कॉम्बेट एयर पैट्रोलिंग करते हुए देखे जा सकते हैं. आपको बता दें कि पिछले चार महीने से यानि जब से पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन से टकराव शुरू हुआ है तभी से भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान एलएसी के करीब एयर-स्पेस में कॉम्बेट पैट्रोलिंग कर रहे हैं. और इनमें अब एक नाम और जुड़ गया है- राफेल का.

लेह लद्दाख के आसमान में राफेल लड़ाकू विमान कॉम्बेट एयर पैट्रोलिंग करते हुए साफ देखा जा सकता है. यानि सुखोई, मिग-29, मिराज 2000 और तेजस के साथ साथ राफेल लड़ाकू विमान भी चीन सीमा की निगहबानी में जुट गया है. वायुसेना के एक वरिष्ट अधिकारी ने एबीपी न्यूज को बताया कि फ्रांस से भारत‌ आने के बाद जैसे ही राफेल लड़ाकू विमान ऑपरेशन्ली तैयार हुए तभी से वे एलएसी पर लगातार कॉम्बेट पैट्रोलिंग कर रहे हैं. चीन से सटी एलएसी पर भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट्स दिन-रात एयर कॉम्बेट पैट्रोलिंग कर रहे हैं.

10 सितंबर को अंबाला में इंडक्शन-सेरेमनी के दौरान भी वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने इस बात की तस्दीक की थी कि राफेल लड़ाकू विमान पूरी तरह‌ से तैयार हैं और मौजूदा परिप्रेक्ष्य (चीन से विवाद) में खुद को उसके अनुरूप बना रहा है.

वायुसेना प्रमुख ने ये भी बताया था की भारत आने के बाद से ही राफेल भारत के दूसरे फाइटर जेट्स के साथ ट्रेनिंग कर रहा है और यहां तक वैपेन फायरिंग की प्रैक्टिस भी कर रहा है.

भारत ने फ्रांस‌ के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमानों का सौदा किया था. इनमें ‌से पांच जेट भारत पहुंच चुके हैं और वायुसेना की अंबाला स्थित गोल्डन ऐरो स्कॉवड्रन का हिस्सा बन चुके हैं. पांच विमान अगले महीने यानि अक्टूबर में भारत आएंगे.

चीन ने की है भारी तैनाती

राफेल विमानों की तैनाती लद्दाख में ऐसे वक्त में की गई है जब लगातार ऐसी रिपोर्ट आ रही हैं कि चीन पूर्वी लद्दाख से सटे अपने एयरबेस‌ अपग्रेड कर रहा है और लड़ाकू विमानों की संख्या बढ़ा रहा है.‌ जानकारी के मुताबिक, चीन भी लद्दाख और हिमाचल प्रदेश से सटी भारत की एयर स्पेस पर अपने फाइटर जेट्स और हेलीकॉप्टर उड़ा रहा है.

हाल ही एलएसी से सटे तिब्बत के नगरी-गुंसा एयरपोर्ट को चीन ने एयरबेस में तब्दील कर दिया है. वहां चीन के फाइटर जेट्स बड़ी तादाद में देखे जा सकते हैं.

चीन की वेस्टर्न थियेटर कमांड पूरी भारत सीमा को देखती है. दरअसल, ये एक ज्वाइंट कमांड है जिसमें थलसेना (पीएलए-ग्राउंड फोर्सेज़) और वायुसेना यानि पीएलए-एयरफोर्स एक साथ काम करती हैं.

भारत से सटे चीन के मुख्य एयरबेस, तिब्बत की राजधानी ल्हासा, नगरी-गुंसा, कासगर, निंगचीं, शैनान इत्यादि हैं. यहां पर चीन के जे-20, जे 11 और सुखोई तैनात रहते हैं. चीन के पास करीब तीन हजार फाइटर जेट्स हैं जबकि भारत के पास दो हजार लड़ाकू विमान हैं.

राफेल की लद्दाख में तैनाती के चलते ही चीन ने अपनी सेंट्रल थियटेर कमांड के बॉम्बर एच-6 और वाई-20 मिलिट्री‌ ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट्स को भारत से सटी सीमा पर तैनात कर दिया है. ये बड़ा डेवलपमेंट है क्योंकि भारत से सटी सीमा की जिम्मेदारी वेस्टर्न थियेटर कमांड की है. यानि चीन की एक अकेली थियेटर कमांड भारतीय वायुसेना से टक्कर लेने में पूरी तरह सक्षम नहीं दिखाई पड़ रही है. इसीलिए दूसरी कमांड की मदद लेनी पड़ रही है. चीन की वेस्टर्न थियेटर कमांड के पहले से ही करीब 150 फाइटर जेट्स और हेलीकॉप्टर भारतीय सीमा पर तैनात हैं.

महिला फाइटर पायलट उड़ाएंगी राफेल

चीन की सेंट्रल थियेटर कमांड राजधानी बीजिंग के आसपास वाले की सुरक्षा करती है. जबकि वेस्टर्न थियेटर कमांड भारत से सटी 3488 किलोमीटर लंबी एलएसी को देखती है. इस बीच खबर है कि जल्द ही एक महिला पायलट राफेल लड़ाकू विमान उड़ा सकती है. इस वक्त भारतीय वायुसेना में दस महिला फाइटर पायलट है. इनमें से एक महिला पायलट को अंबाला स्थित गोल्डन स्कॉवड्रन में तैनात किया जाएगा.

मोदी सरकार ने किस फसल पर कितना MSP बढ़ाया, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget