एक्सप्लोरर

मोदी सरकार ने किस फसल पर कितना MSP बढ़ाया, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

गेहूं, चना, जौ, मसूर, सरसों एवं रेपसीड का समर्थन मूल्य सरकार ने बढ़ाने का फैसला किया है. ये एलान ऐसे समय में आया है जब किसान से जुड़े विधेयकों का विरोध हो रहा है.

नई दिल्ली: किसान बिल को लेकर मचे बवाल के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने रबी फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को सोमवार को मंजूरी दे दी. गेहूं, चना, जौ, मसूर, सरसो और रेपसीड पर एमएसपी को बढ़ा दिया गया है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में ये फैसला किया गया.

किस फसल पर कितना एमएसपी बढ़ा?

गेहूं

गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है. गेहूं के समर्थन मूल्य में 50 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है. ये 2.6 फीसदी की बढ़ोतरी है. लागत मूल्य पर किसानों को 106 फीसदी का मुनाफा होगा.

चना

चना का समर्थन मूल्य 5100 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया. चना के समर्थन मूल्य में 225 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई. ये 4.6 फीसदी की बढ़ोतरी है. लागत मूल्य पर किसानों को 78 फीसदी का मुनाफा होगा.

जौ

जौ का समर्थन मूल्य 1600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया. जौ के समर्थन मूल्य में 75 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई. ये 4.9 फीसदी की बढ़ोतरी है. लागत मूल्य पर किसानों को 65 फीसदी का मुनाफा होगा.

मसूर

मसूर का समर्थन मूल्य 5100 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया. मसूर के समर्थन मूल्य में 300 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई. ये 6.3 फीसदी की बढ़ोतरी है. लागत मूल्य पर किसानों को 78 फीसदी का मुनाफा होगा.

सरसों और रेपसीड

सरसों एवं रेपसीड का समर्थन मूल्य 4650 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया. सरसों एवं रेपसीड के समर्थन मूल्य में 225 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई. ये 5.1 फीसदी की बढ़ोतरी है. लागत मूल्य पर किसानों को 93 फीसदी का मुनाफा होगा.

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लोकसभा में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया. कृषि मंत्री ने कहा, ‘‘न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), कृषि उत्पाद बाजार समिति (एपीएमसी) की व्यवस्था बनी रहेगी, सरकारी खरीद होती रहेगी और इसके साथ किसान जहां चाहें अपने उत्पाद बेच सकेंगे.’’

जानें 2017-18 से चीन से आयात कितना घटा है, लोकसभा में सरकार ने दी जानकारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget