'कांग्रेस ने आकाशवाणी में की घुसपैठ', राहुल-प्रियंका के धरने पर भड़की BJP
INDIA गठबंधन के सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च कर रहे हैं. इंडिया गठबंधन के मार्च पर बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने निशाना साधा है.

इंडिया गठबंधन के सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहे हैं. इस मार्च के चुनाव आयोग तक पहुंचने से पहले ही बैरिकेडिंग से रोक लिया गया था. जिसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गए हैं. इंडिया गठबंधन के मार्च पर बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके निशाना बोला है.
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने ये मार्च किया है. बैरिकेडिंग के रोकने के बाद राहुल गांधी ने उसपर चढ़कर तिरंगा लहराया था. जिसके बाद राहुल और प्रियंका को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. जैसे ही पुलिस ने इन्हें हिरासत में लिया उसके बाद कांग्रेस सांसदों ने बस को घेर लिया. उसके बाद दोनों भाई-बहन बस से उतर गए और आकाशवाणी भवन में घुस गए. अब आकाशवाणी भवन में पेड़ के नीचे बैठकर राहुल और प्रियंका धरना दे रहे हैं.
#WATCH दिल्ली | INDIA गठबंधन के सांसदों के विरोध के बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आकाशवाणी भवन के परिसर में बैठे हैं। INDIA गठबंधन के सांसद भारत चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। https://t.co/2g9VkvgJaT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2026
बीजेपी ने साधा निशाना
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, जिस परिवार ने पिछले 4 पीढ़ियों से लोकतंत्र में राजतंत्र चला रखा है और राहुल गांधी ने आकाशवाणी में घुसपैठ किया. पहले ये लोग कहते थे वोटर डुुप्लिकेशन है तो ये लोग तब सही थे या आज सेना, मीडिया, HAL समेत हर संस्था पर आरोप लगाते हैं. जब आप 13 करोड़ बोलते हैं तब 2.8 करोड़ मृतक और 1 करोड़ डुप्लीकेट वोटर को कैसे जोड़ रहे हैं. भारत में पहली बार किसी भी व्यवस्था में जांच नहीं हो रही है. पहले भी हुई है. जब हमारी सरकार आई तो 5.8 से ज्यादा लोग ऐसे पाए गए जो अस्तित्व में नहीं थे. मनरेगा में 4 करोड़ से ज्यादा लोग अस्तित्व में नहीं थे. यही लोग लोकतंत्र को खाना चाहते हैं.
कांग्रेस किन लोगों को फायदा पहुंचाना चाहती है. एबसेंट, शिफ्डेट डुप्लीकेट और डेड लोगों को फायदा पहुंचाना चाहते हैं ? राहुल गांधी किस चुनाव में डेरा डाल कर प्रचार करते हैं. ये लोग कामचोरी करते हैं और बात वोटचोरी की करते हैं. कांग्रेस आंतरिक रूप से राजतंत्र की पार्टी है.
ये भी पढ़ें: CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना



















