एक्सप्लोरर

Vijay Rupani First Reaction: जानिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़े के बाद विजय रुपाणी की पहली प्रतिक्रिया क्या है

Vijay Rupani Resigns: मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद गांधी नगर में विजय रुपाणी ने कहा- गुजरात के सीएम के तौर पर मौका देने के लिए मैं बीजेपी का धन्यवाद करना चाहूंगा.

Vijay Rupani First Reaction: विजय रुपाणी ने शनिवार को गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. काफी लंबे समय से उनके इस्तीफे को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कौन राज्य का अगला मुख्यमंत्री होगा. गुजरात के नए मुख्यमंत्री के तौर पर पुरूषोत्तम रुपाला, मनसुख मंडाविया समेत कई नाम सामने आ रहे हैं. अगले साल गुजरात में विधानसभा के चुनाव होने हैं.

इस बीच, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद गांधी नगर में विजय रुपाणी ने कहा- गुजरात के सीएम के तौर पर मौका देने के लिए मैं बीजेपी का धन्यवाद करना चाहूंगा. मेरे कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य को और विकास करने का मौका मिला.  

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ये परंपरा रही है कि समय के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के दायित्व भी बदलते रहते हैं. उन्होंने कहा कि ये हमारी पार्टी की विशेषता है कि जो दायित्व पार्टी द्वारा दिया जाता है पूरे मनोयोग से पार्टी कार्यकर्ता उसका निर्वहन करते हैं.

मीडिया को संबोधित करते हुए इस्तीफा देने के बाद रुपाणी ने कहा, "मुख्यमंत्री के रूप में जो दायित्व का निर्वहन करने के बाद अब मैंने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देकर पार्टी के संगठन में नई ऊर्जा के साथ काम करने की इच्छा भी जताई है. मुझे पार्टी द्वारा जो भी ज़िम्मेवारी मिलेगी, उसका मैं संपूर्ण दायित्व और नए ऊर्जा के साथ प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के मार्गदर्शन में मैं अवश्य काम करता रहूंगा."

विजय रुपाणी ने गुजरात की जनता का भी शुक्रिया किया. उन्होंने कहा, "मैं गुजरात की जनता के प्रति भी आभार व्यक्त करता हूं कि विगत पांच वर्षो में हुए उपचुनाव या स्थानीय निकाय के चुनाव पार्टी और सरकार को गुजरात की जनता का अभूतपूर्व समर्थन, सहयोग और विश्वास मिला है. गुजरात की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी की ताकत भी बनी है और मेरे लिए लगातार जनहित में काम करते रहने की ऊर्जा भी उससे मिली है. गौरतलब है कि विजय रुपाणी को 2016 में आनंदीबेन पटेल की जगह पर गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था. उनके कार्यकाल के पांच साल पिछले महीने पूरे हुए हैं. हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.

ये भी पढ़ें:

Vijay Rupani Resign: गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

Bihar Politics: रामविलास पासवान की बरसी में शामिल होंगे पशुपति पारस, भतीजे चिराग ने दिया था न्योता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget