एक्सप्लोरर

श्रम क़ानूनों में बदलावों पर रार बढ़ी , संसदीय समिति ने बदलाव करने वाले राज्यों से मांगी जानकारी

राज्यों के अलावा केंद्र सरकार भी श्रम मामलों से जुड़े अलग अलग 44 क़ानूनों को मिलाकर सिर्फ़ 4 क़ानूनों में समेटने की तैयारी कर चुकी है. इनमें से एक को संसद की मंजूरी मिल चुकी है जबकि दो अन्य लोकसभा में लंबित हैं.

  नई दिल्ली: लॉकडाउन के दौरान श्रम क़ानूनों में बदलाव का मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच चुका है. आरएसएस से जुड़े देश के सबसे बड़े मज़दूर संगठन भारतीय मज़दूर संघ ने भी इन बदलावों के ख़िलाफ़ उत्तर प्रदेश , मध्यप्रदेश और गुजरात में आंदोलन का ऐलान कर दिया है. संसदीय समिति ने राज्यों को लिखा पत्र लॉकडाउन के बीच में ही श्रम क़ानूनों में बदलाव का मामला अब संसद पहुंच गया है. श्रम मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने उन राज्यों को पत्र लिखा है जहां इन क़ानूनों में बदलाव किए गए हैं. उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों में तो ये बदलाव अध्यादेश के ज़रिए किए गए हैं लेकिन गुजरात जैसे राज्य में इनमें शासकीय आदेश से ही बदलाव कर दिए गए हैं . संसदीय समिति ने पत्र लिखकर इन राज्यों से बदलाव की पूरी जानकारी मांगी है. बदलावों के मुख्य बिंदुओं के साथ साथ राज्यों की ओर से बदलाव के लिए अपनाए गए तरीके के बारे में भी जानकारी मांगी गई है . विधायिका की मंज़ूरी ज़रूरी संसदीय समिति के अध्यक्ष और बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता भर्तृहरि महताब ने एबीपी न्यूज़ को इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि किसी भी क़ानून में बदलाव के लिए विधायिका की मंज़ूरी ज़रूरी होती है. उनके मुताबिक़ इन राज्यों ने क़ानून में संशोधन के लिए दो रास्ते अपनाए हैं. पहला , अध्यादेश के ज़रिए और दूसरा शासकीय आदेश के ज़रिए. और दोनों ही सूरत में विधायिका की मंज़ूरी ज़रूरी होती है. समिति की अगली बैठक में इस मामले पर चर्चा किए जाने की संभावना है . हालांकि बैठक कब होगी वो तय नहीं है. बीएमएस ने भी किया विरोध लॉकडाउन के दौरान श्रम क़ानूनों में बदलाव राजनीतिक रंग ले चुका है. कांग्रेस ने तो इसका विरोध किया ही है. आरएसएस से जुड़े देश के सबसे बड़े मज़दूर संगठन भारतीय मज़दूर संघ ने भी इन बदलावों के ख़िलाफ़ उत्तर प्रदेश , मध्यप्रदेश और गुजरात में आंदोलन का ऐलान कर दिया है. गुरुवार को ये मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच चुका है. ऐसे में इसपर सियासत और गर्माने वाली है. प्रवासी मजदूरों के पलायन की वो तस्वीरें जो व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करती हैं 19 यात्रियों ने क्वारंटीन सेंटर में जाने से किया इंकार, लौट रहे हैं बेंगलुरु से वापस नई दिल्ली
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget