एक्सप्लोरर

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर और यूपी में बारिश के साथ आंधी का अलर्ट, जानिए अपने शहरों के मौसम का हाल

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर और यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार है. वहीं कहीं-कहीं तेज आंधी और बिजली की आशंका भी जताई गई है. दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और अलीगढ़ के इलाकों में गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है. 

India Meteorological Department (IMD) यानी भारत मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में बारिश, आंधी और गरज के साथ बिजली चमकने की आशंका जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार सुबह को दिल्ली-एनसीआर दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़ और आसपास के इलाकों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी. लेकिन छिटपुट जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने ट्वीट कर बताया है कि रविवार सुबह में दक्षिण, पूर्व और पूर्वोत्तर दिल्ली,  गाजियाबाद,  हिंडन वायुसेना,  इंद्रपुरम,  छपरौला,  नोएडा, ग्रेटर नोएडा,  दादरी,  सिकंदराबाद, बुलंदशहर,  अलीगढ़,  खुर्जा,  नरोरा,  कासगंज,  अतरौली, नजीबाबाद, सिकंदर राव  और एटा के अलग-अलग इलाकों में अगले दो घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होगी. वहीं इन इलाकों में कहीं-कहीं गरज के साथ तेज बारिश भी होगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर पोस्ट कर इन क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली के तापमान में कमी आएगी 
आईएमडी के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश के कारण दिल्ली में तापमान में कमी आएगी. हालांकि अगले सप्ताह से फिर से गर्मी तेज हो जाएगी और तापमान भी बढ़ने लगेगा. शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार कम 35.1 डिग्री सेल्सियस  और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 81 और न्यूनतम स्तर 54 फीसदी रहा. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य 37 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी तक प्री मानसून से भी दिल्ली-एनसीआर वासियों को निराशा ही हाथ लग रही है. 
 
दिल्ली को करना पड़ेगा मानसून का इंतजार 
मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, इस समय पश्चिम से आने वाले हवाएं राजस्थान से दिल्ली का रूख कर रही हैं. दूसरी ओर, पूर्वी दिशा से आने वाली हवाएं भी चल रही हैं. दोनों दिशा से आने वाले हवाएं उत्तर भारत के ऊपरी भाग में आकर टकरा रही हैं. इससे पूर्वी दिशा की हवा पश्चिमी हवा के आगे कमजोर पड़ रही है. यही वजह है कि दिल्ली-एनसीआर के वासियों का मानसून को लेकर इंतजार बढ़ रहा है. 

यह भी पढ़ें 

जम्मू-कश्मीर को विभाजित करने की अफवाहों को सरकार ने किया खारिज, कहा- ऐसा कुछ भी नहीं किया जाने वाला

फारूक अब्दुल्लाह और महबूबा मुफ्ती समेत J&K के 14 नेताओं को दिल्ली में PM के साथ बैठक के लिए आमंत्रित किया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चल पाएगा विजय का जादू? यहां पढ़ें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चल पाएगा विजय का जादू? यहां पढ़ें रिजल्ट
Explained: क्या मौत के डर से रेप रुकता है? डेथ पेनाल्टी वाले देशों में नतीजे कितने कारगर
क्या मौत के डर से रेप रुकता है? डेथ पेनाल्टी वाले देशों में नतीजे कितने कारगर

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
Embed widget