एक्सप्लोरर

चीन सीमा पर सैन्य तैनाती को लेकर एयरफोर्स चीफ ने कहा- हम देश के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तैयार

एयर चीफ मार्शल आरके एस भदौरिया ने आज एयरफोर्स डे पर वायुसेना के जांबांजो को संबोधित किया और फ्लाई पास्ट का निरीक्षण किया.

गाजियाबाद: हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर आज भारतीय वायुसेना अपनी 88वीं वर्षगांठ मना रही है. इस मौके पर वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने युद्ध सेवा मेडल, वायु सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मंडल और यूनिट प्रशंसा पत्र प्रदान किए. वायुसेना प्रमुख ने चीन सीमा पर तैनात होने वाले एयर वॉरियर्स की तारीफ करते हुए कहा, 'मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि भारतीय वायुसेना हमारे देश की संप्रभुता और हितों की रक्षा के लिए सभी परिस्थितियों में हमेशा तैयार रहेगी.'

वायुसेना प्रमुख ने कहा, ''यह साल वास्तव में अभूतपूर्व रहा, दुनियाभर में कोविड-19 तेजी से फैला. इस पर हमारे देश की प्रतिक्रिया दृढ़ थी. हमारे योद्धाओं की दृढ़ता और संकल्प ने सुनिश्चित किया कि भारतीय वायुसेना इस दौरान अपने फुल स्केल ऑपरेशन की क्षमता को बनाए रखे.''

एयर वॉरियर्स की तारीफ में क्या बोलें वायुसेना प्रमुख वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने कहा, 'उत्तरी सीमा में हालिया गतिरोध के दौरान तैनाती के लिए मैं एयर वॉरियर्स की प्रशंसा करता हूं. हमने अपने संकल्प, अभियान क्षमता और जरूरत पड़ने पर अपने दुश्मन से प्रभावी तरीके से निपटने की इच्छाशक्ति का स्पष्ट तरीके से प्रदर्शन किया है.'

उन्होंने ये भी कहा कि आने वाले सालों में अंतरिक्ष क्षेत्र का महत्व बढ़ सकता है. ड्रोन जैसे कम लागत वाले विकल्पों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है. उभरते सुरक्षा परिदृश्य में हर तरह के युद्ध क्षेत्र में लड़ाई के लिए मजबूत वायुसेना की आवश्यकता है. हाल ही में बेड़े में शामिल राफेल, चिनूक और अपाचे जंगी विमानों से शत्रुओं से मुकाबला करने की क्षमता में काफी इजाफा हुआ है.

बता दें, भारतीय वायुसेना की 1932 में स्थापना हुई थी और भारतीय वायु सेना की स्थापना के उपलक्ष्य में हर साल एयरफोर्स डे मनाया जाता है. 88वें स्थापना दिवस पर वायुसेना के फ्लाई पास्ट का सबसे बड़ा आकर्षण राफेल रहा. आसमान में राफेल की गर्जना से भारत की जनता गर्व से फूल रही है.

ये भी पढ़ें- हाथरस केस: रेप के चारों आरोपियों ने SP को चिट्ठी लिखी, कहा-पीड़िता की मौत भाई की पिटाई से हुई कोरोना अपडेट: देश में 58 लाख संक्रमित ठीक हुए, 24 घंटे में आए 78 हजार नए केस, 971 लोगों की मौत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget