एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: जयपुर पहुंचे पायलट ने कहा- CM गहलोत से अदब से मिलूंगा, विधायकों के खिलाफ बदले की कार्रवाई न हो

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कई हफ्तों की खींचतान के बाद आज सचिन पायलट जयपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से सम्मानपूर्वक मिलूंगा.

जयपुर: कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कई हफ्तों के बाद आज नई दिल्ली से जयपुर पहुंचे. इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक स्वागत के लिए मौजूद थे. पायलट सड़क मार्ग से शाम में जयपुर पहुंचे. पायलट के राजधानी पहुंचने की खबर मिलने पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक उनके निवास के बाहर एकत्रित हो गये और उनके समर्थन में नारे लगाने लगे.

जयपुर पहुंचने के बाद उन्होंने ABP NEWS से खास बातचीत की. उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सम्मानपूर्वक मिलने की बात कही. साथ ही पायलट ने कहा कि जिन 18 विधायकों ने आवाज उठाई है उनपर बदले की कार्रवाई नहीं हो.

सचिन पायलट ने कहा, ''लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति किसी पद पर जीवन भर नहीं बैठता है. कुर्सी निर्धारित समय के लिए होता है. बंगला-गाड़ी के लिए कुर्सी नहीं होती है. हम अगर कुर्सी पर बैठें तो लोगों का काम होना चाहिए, उम्मीदों को पूरा करना चाहिए. इसलिए मैंने कुछ खोया है, ये मैं नहीं मानता हूं. अब विधायकों के काम हो रहे हैं, ये अच्छी बात है. कार्यप्रणाली में बदलाव की बात करना कोई बुरी बात नहीं है.''

पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा उनके खिलाफ दिए गए पुराने बयानों का भी इशारों-इशारों में जिक्र किया. पायलट ने कहा, ''लोगों से जो वादा किया उसे पूरा कराना हमारी जिम्मेदारी है. मेरे मन में कोई दुर्भावना नहीं है. मेरे बारे में जो कुछ भी कहा गया होगा, लेकिन मेरे मन में कोई भी दुर्भावना नहीं है. मुख्यमंत्री जी (अशोक गहलोत) ने भी कहा होगा, वो बड़े हैं. बड़ों का सम्मान करना है. गलत कोई करता भी है तो इग्नोर करना चाहिए. जब मैं मिलूंगा तो, उनसे काफी अदब से मिलूंगा. सकारात्मक सुझाव दूंगा.''

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, ''मैंने पार्टी के अंदर कहा कि जिन्होंने भी अपनी बात रखी है,उनके खिलाफ बदले की कार्रवाई नहीं हो. काफी वरिष्ठ विधायक हैं. 18 विधायकों की नहीं, सभी की हम बात करेंगे.''

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सचिन पायलट के बीच सोमवार को बैठक हुई थी और इसके साथ ही लगभग एक महीने से चल रहे राजस्थान संकट के सौहार्दपूर्ण हल निकलने का संकेत दिया गया था.

वापसी के बाद भी गहलोत का 'निकम्मा-नाकारा' नहीं भूले पायलट, बोले- ठेस पहुंची, कड़वा घूंट पीकर रह गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'युवाओं ने भारत को स्टार्टअप का हब बनाया', मैसूर में बोले पीएम मोदी
'युवाओं ने भारत को स्टार्टअप का हब बनाया', मैसूर में बोले पीएम मोदी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget