एक्सप्लोरर

Hyderabad Woman Suicide: इंटरकास्ट शादी फिर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर! पति के टार्चर से परेशान होकर फेसबुक पर लाइव आकर किया सुसाइड

Hyderabad Suicide: हैदराबाद में एक महिला ने अपनी शादी के पांच साल बाद फेसबुक पर लाइव आकर सुसाइड कर लिया. महिला का आरोप था कि उसके ससुराल वाले और पति उसे टॉर्चर करते थे.

Woman Live Streams Suicide On Facebook: हैदराबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. राज्य के नाचाराम में एक सना खान नाम की महिला ने सुसाइड कर लिया.  महिला ने अपने पति हेमंत पटेल और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शुक्रवार, 22 जून को  आत्महत्या कर ली. 

सना ने फेसबुक लाइव स्ट्रीम के दौरान अपनी समस्याएं बताते हुए आत्महत्या कर ली. इस दौरान उसने आरोप लगाया कि उसका पति किसी और के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप में था और उसे परेशान करता था. इसके साथ ही उसने बताया कि उसका एक तीन साल का बेटा है. नाचाराम पुलिस ने पति और उसके माता पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि महिला का पति इस समय विदेश में द्वीप देश साइप्रस में है. वहीं, उसके सास ससुर राजस्थान में रहते है. 

पुलिस ने सभी पर भारतीय दंड संहिता आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 498 ए (महिला के पति या पति के रिश्तेदार से उसके साथ क्रूरता करने) के तहत मामला दर्ज किया है. सना की मां ने बताया कि उसकी और हेमंत की शादी को करीब पांच साल हो चुके है. यह एक लव मैरिज थी. हमने शुरू में विरोध किया लेकिन जब उसने इसके लिए लड़ाई की, तो हमें चिंता हुई कि वह खुद को नुकसान पहुंचा सकती है और हमने सहमति दे दी. सना के पिता ने आरोप लगाया कि राजस्थान के पदमपुर में रहने वाले हेमंत के माता पिता भी शादी के लिए सहमत थे, लेकिन जब भी वह उनसे मिलने जाती थी तो वे उसके साथ गंदा व्यवहार करते थे और उसे परेशान करते थे.

महिला के प्रेग्नेंट होने के बाद से शुरू हो गया था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
सना के माता-पिता ने बताया कि वह हैदराबाद में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी. शादी के शुरुआत के दिनों में वह और हेमंत बहुत खुश थे, लेकिन उसके प्रेग्नेंट होने के बाद हेमंत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चलने लगा. जिसकी वजह से उनके बीच लड़ाई होनी शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि शुरूआत में उसने हमसे ये सब छुपाया, लेकिन  लगभग दो साल पहले जब वह इसे सहन नहीं कर पा रही थी तो उसने बताया. माता-पिता ने कहा कि उन्होंने कम से कम तीन बार नाचाराम पुलिस से संपर्क किया था. जिसके बाद दोनों की काउसलिंग की गई. इसके अलावा उन्होंने कहा कि कि वे राजस्थान में हेमंत के परिवार के बुजुर्गों से भी मिले और उनकी उपस्थिति में उन्हें हेमंत से आश्वासन मिला था कि सना को परेशान करना बंद कर देंगे.

उन्होंने बताया कि उसके बाद हेमंत काम के लिए साइप्रस चला गया, लेकिन वह सना को फोन पर परेशान करता था. इसके अलावा हेमंत के जिसके साथ संबंध था वो भी सना को परेशान करती थी. नाचाराम पुलिस ने हेमंत और उसके माता पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 

यह भी पढ़ें:-

Russia Rebellion Live: रूस में बगावत करने वाली वैगनर आर्मी अब मॉस्‍को से वापस लौट रही, येवगेनी प्रिगोझिन बोले- यूक्रेन में जारी रहेगी जंग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET Paper Leak: 'शिक्षा मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं', नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछा
'शिक्षा मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं', नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछा
PM मोदी की अपील के बाद अब गोवा सरकार ने उठाया बड़ा कदम, कर्मचारियों की आधिकारिक विदेश यात्राओं पर लगाई रोक
PM मोदी की अपील के बाद गोवा सरकार ने उठाया बड़ा कदम, कर्मचारियों की विदेश यात्राओं पर लगाई रोक
CJI Surya Kant Remark: कॉकरोच वाली CJI की कमेंट पर आया ममता बनर्जी की TMC का रिएक्शन, जानें क्या कहा? .
कॉकरोच वाली CJI की कमेंट पर आया ममता बनर्जी की TMC का रिएक्शन, जानें क्या कहा? .
'कयामत तक जिंदा रहेगा इस्लाम', जमीयत की बैठक में बोले मौलाना अरशद मदनी- मुसलमानों को....
'कयामत तक जिंदा रहेगा इस्लाम', जमीयत की बैठक में बोले मौलाना अरशद मदनी- मुसलमानों को....

वीडियोज

Shehnaaz Gill का RCB cricketer Devdutt Padikkal संग जुड़ा नाम, dating rumours ने मचाई हलचल
Amjad Khan की आखिरी सांसों को याद कर भावुक हुए बेटे Shadaab Khan
Kyunki Saas Bhi: Pari की शादी की रस्में शुरू, पर दिल में आज भी छुपा है Ajay का प्यार! #sbs
Bollywood News : 'Welcome To The Jungle' से डर गए 'Dhamaal 4' के मेकर्स? |
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें| PM Modi | NEET Controversy | Trump | Iran | Petrol Diese Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WHO का अलर्ट, अफ्रीका में फैला खतरनाक ईबोला वायरस, जानिए कितनी गंभीर है नई महामारी
WHO का अलर्ट, अफ्रीका में फैला खतरनाक ईबोला वायरस, जानिए कितनी गंभीर है नई महामारी
लखनऊ: कोर्ट के पास चैंबर पर बुलडोजर एक्शन से भड़के वकील, आंदोलन की चेतावनी, 2 दिन काम का बहिष्कार
लखनऊ: कोर्ट के पास चैंबर पर बुलडोजर एक्शन से भड़के वकील, आंदोलन की चेतावनी, 2 दिन काम का बहिष्कार
विराट कोहली ने रचा इतिहास, 500 रन बनाकर बनाया ऐसा रिकॉर्ड; जिसका टूटना असंभव
विराट कोहली ने रचा इतिहास, 500 रन बनाकर बनाया ऐसा रिकॉर्ड; जिसका टूटना असंभव
5 मिनट 8 सेकंड का रोमांटिक सॉन्ग, जिसे 28 साल पहले जावेद अख्तर ने कर दिया था मना, फिर यूं बना आइकॉनिक
5 मिनट 8 सेकंड का रोमांटिक सॉन्ग, जिसे 28 साल पहले जावेद अख्तर ने कर दिया था मना, फिर यूं बना आइकॉनिक
ब्रिटेन की लेबर पार्टी में बढ़ा विवाद, ब्रिटिश PM कीर स्टारमर देंगे इस्तीफा? खुद जारी किया बयान
ब्रिटेन की लेबर पार्टी में बढ़ा विवाद, ब्रिटिश PM कीर स्टारमर देंगे इस्तीफा? खुद जारी किया बयान
अमेरिका की धमकियों के बीच ईरान ने उठाया बड़ा कदम, गालिबाफ ने बताया नया वर्ल्ड ऑर्डर, आगबबूला हो जाएंगे ट्रंप!
अमेरिका की धमकियों के बीच ईरान ने उठाया बड़ा कदम, गालिबाफ ने बताया नया वर्ल्ड ऑर्डर, आगबबूला हो जाएंगे ट्रंप!
CBSE Three Language Policy: क्या अब तीन भाषाओं का देना होगा बोर्ड एग्जाम, CBSE के सर्कुलर ने किया साफ
क्या अब तीन भाषाओं का देना होगा बोर्ड एग्जाम, CBSE के सर्कुलर ने किया साफ
तपती गर्मी में पशुओं के लिए वरदान हैं ये हरे चारे, सेहत रहेगी दुरुस्त और दूध की होगी बारिश
तपती गर्मी में पशुओं के लिए वरदान हैं ये हरे चारे, सेहत रहेगी दुरुस्त और दूध की होगी बारिश
Embed widget