एक्सप्लोरर

‘झूठ की राजनीति करते हैं’, राहुल गांधी के आरक्षण वाले बयान पर धर्मेंद्र प्रधान ने खुली चुनौती देते हुए दिया जवाब

Reservation Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर आरक्षण के मुद्दे को उठाया और बीजेपी पर नौकरियां खत्म करने का आरोप लगाया.

Dharmendra Pradhan Replies To Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) पर हमला बोला था. इसको लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस झूठ की राजनीति करते हैं.

राहुल गांधी को जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “राहुल गांधी की राजनीति पूरी तरह झूठ पर टिकी है. एक झूठ का सच उजागर होते ही दूसरा झूठ लेकर उठ खड़े होते हैं. उनके द्वारा बोले गये झूठे बयानों की फेहरिश्त अंतहीन है. अब राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी उच्च शिक्षा में आरक्षित पदों पर नियुक्ति को लेकर एक नया झूठ बोल रहे हैं लेकिन उनका यह झूठ भी तथ्यों की कसौटी पर बेपर्दा हो चुका है.”

धर्मेंद्र प्रधान ने पेश किए आंकड़े

शिक्षा मंत्री ने आकड़े पेश करते हुए कहा, “आंकड़ों से स्पष्ट है कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में आरक्षित पदों पर नियमसम्मत आरक्षण के अनुपात में सर्वाधिक नियुक्ति मोदी सरकार में हुई है. कुल 6080 पदों पर हुई नियुक्ति में अनुसूचित जाति (SC) की 14.3%, अनुसूचित जनजाति (ST) की 7%, ओबीसी (OBC) की 23.42% की भागीदारी है. इसके अलावा बचे हुए पदों पर इन्हीं नियमों के तहत नियुक्ति प्रक्रिया प्रगति पर है.”

उन्होंने आगे कहा, “अत: राहुल गांधी द्वारा यह दुष्प्रचार फैलाना कि इन नियुक्तियों में एससी 7.1%, एसटी 1.6% तथा ओबीसी 4.5% ही हैं, सरासर झूठ है. झूठ फैलाकर समाज को बांटने और अस्थिरता पैदा करने की कांग्रेस की आदत पुरानी है. कांग्रेस का मूल चरित्र एससी-एसटी-ओबीसी विरोधी है. सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने हमेशा वंचित समाज के हितों का खुला विरोध किया है.”

राहुल गांधी को दी खुली चुनौती

राहुल गांधी को चुनौती देते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “अब जब मोदी सरकार वंचित समाज की भागीदारी सुनश्चित कर रही है तब कांग्रेस और इसके नेताओं का एससी-एसटी-ओबीसी विरोधी चेहरा खुलकर एकबार फिर सामने आ गया है. राहुल गांधी को खुली चुनौती है कि वे अपने द्वारा दिए झूठे आंकड़ों का ठोस प्रमाण दें अथवा अपने झूठ के लिए सार्वजनिक माफ़ी मांगे. अब सच सामने है. शीशे की तरह साफ़ है. इसलिए कांग्रेस के झूठ बोने, झूठ उगाने और झूठ फैलाने की मंशा नहीं सफल होने वाली है.”

ये भी पढ़ें: ‘कांग्रेस ये नहीं होने देगी’, UGC के नए ड्राफ्ट पर राहुल गांधी ने बीजेपी पर लगाया आरक्षण खत्म करने की साजिश का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थैंक्यू फ्रेंड्स... Gen Z पीढ़ी के लिए पीएम मोदी ने जारी किया नया वीडियो, कहा-देर रात मिलने का मौका मिल गया
थैंक्यू फ्रेंड्स... Gen Z पीढ़ी के लिए पीएम मोदी ने जारी किया नया वीडियो, कहा-देर रात मिलने का मौका मिल गया
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget