एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee on Center: 'राज्य कैसे चलेगा?' ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, कहा- 97 हजार करोड़ है बकाया, वापस कीजिए

Mamata Banerjee on Center: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राज्य कैसे कमाई करेगा? जनता को केंद्र सरकार गुमराह कर रही है, राज्य का पैसा तो केंद्र ले जा रहा है. 

Mamata Banerjee on Center: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर हालिया बयान के बाद राजनीति तेज हो गई है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, "राज्य कैसे कमाई करेगा? जनता को केंद्र सरकार गुमराह कर रही है, राज्य का पैसा तो केंद्र ले जा रहा है. मैं अपने राज्य की बात कर रही हूं. हम एक रुपये के हिसाब से सब्सिडी देते हैं. हमारा एक हजार करोड़ का घाटा हो चुका हैं. केंद्र के पास हमारा 97,000 करोड़ रुपये बकाया है, वो वापस कीजिए. राज्य कैसे चलेगा?"

हम तो उधार पर चल रहे हैं- ममता

ममता बनर्नेजी ने कहा, "प्रधानमंत्री सबकुछ हम पर थोप देते हैं. आप सात साल से सत्ता में हैं. मोदी सरकार 17,31,242 करोड़ कमा चुकी है. ये कमाई सिर्फ पेट्रोल और डीजल की कमाई है और ये राज्य को बोलेत हैं. नोटबंदी आप करते हैं, जनता को आप परेशान करते हैं, हम तो उधार पर चल रहे हैं."

बता दें कि बीते दिन पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक खूब चर्चा में रही. इस बैठक में पीएम मोदी ने पेट्रोल-डीजल पर लगाए जाने वाले टैक्स का जिक्र कर गैर बीजेपी शासित राज्यों पर हमला बोला था. हालांकि, इस बैठक में राज्यों को बोलने का मौका नहीं मिला, इसीलिए अब सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तरफ से बयान जारी किया जा रहा है. इसी क्रम में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर पलटवार किया. 

राज्य ऐसा कैसे कर सकते हैं- ममता

इससे पहले ममता बनर्जी ने कहा था कि पीएम ने बैठक के दौरान पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों के मुद्दे को छोड़ दिया और कहा कि राज्यों को कीमतें कम करनी चाहिए, लेकिन राज्य ऐसा कैसे कर सकते हैं? आपने कीमतें बढ़ाई हैं. क्या आपने तेल की कीमतों से हुई अपनी इनकम देखी है? ममता ने आगे कहा कि हमने कहा था कि केंद्र और राज्यों का रेवेन्यू बराबर होना चाहिए, लेकिन वो राजी नहीं हुए, वो 75 फीसदी टैक्स वसूलते हैं. 

ये भी पढ़ें- 

इंडोनेशिया के पाम ऑयल का निर्यात बंद करने से भारत पर दिखेगा असर, बढ़ेंगे शैंपू-साबुन से लेकर केक, बिस्कुट-चॉकलेट के दाम- जानें क्यों

Mayawati on President Post: मायावती बोलीं- मैं PM या यूपी का CM बनने का सपना देख सकती हूं, लेकिन राष्ट्रपति बनने का नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget