एक्सप्लोरर

हिन्दू धर्म परिवर्तन नहीं कराते इसलिए आबादी घट रही: किरेन रिजिजू

नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज कहा कि भारत में हिंदू आबादी कम हो रही है क्योंकि वे ‘कभी लोगों का धर्म परिवर्तन’ नहीं कराते जबकि कुछ अन्य देशों के विपरीत हमारे यहां अल्पसंख्यक फल फूल रहे हैं. रिजिजू के इस बयान से विवाद खड़ा हो सकता है.

कांग्रेस के बयान पर जवाब रिजिजू ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत में हिंदुओं की आबादी कम हो रही है क्योंकि हिंदू कभी लोगों का धर्म परिवर्तन नहीं कराते. लेकिन हमारे आस पास के कुछ अन्य देशों के विपरीत भारत में अल्पसंख्यक फल फूल रहे हैं.’’ अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस समिति ने मोदी सरकार पर प्रदेश को एक हिंदू राज्य में बदलने की कोशिश करने का आरोप लगाया था जिसके बाद गृह राज्यमंत्री का यह बयान आया है.

  कांग्रेस को ऐसे उकसाने वाले बयान नहीं देने चाहिये: रिजिजू उन्होंने कांग्रेस के इन आरोपों के जवाब में कई ट्वीट कर कहा, ‘‘क्यों कांग्रेस इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयान दे रही है? अरणाचल प्रदेश के लोग एक-दूसरे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से एकजुट होकर रहते हैं. कांग्रेस को ऐसे उकसाने वाले बयान नहीं देने चाहिये. भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है. सभी धार्मिक समूह आजादी से और शांतिपूर्ण तरीके से रहते हैं.’’ रिजिजू अरणाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और बौद्ध धर्म के अनुयायी है. अरुणाचल प्रदेश में रिजीजू बीजेपी के बड़े नेता हैं.  

मंत्री के रूप में ली गयी शपथ को याद रखिये: असदुद्दीन ओवैसी राज्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुये ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उन्हें यह याद रखना चाहिये कि वह ‘सभी भारतीयों के लिए भारत के मंत्री हैं ना कि केवल हिंदूओं के लिए’. हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने कहा, ‘‘एक मंत्री के रूप में ली गयी शपथ को याद रखिये. भारत के अल्पसंख्यकों को अन्य देशों के अल्पसंख्यकों से क्या लेना देना. संविधान में अधिकारों की गारंटी दी गयी है.’’ वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में हिंदुओं की आबादी 79.80 प्रतिशत, मुसलमानों की 14.23, ईसाईयों की 2.30, सिखों की 1.72, बौद्धों की 0.70 और जैनों की 0.37 प्रतिशत आबादी थी.

वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार देश में हिंदू आबादी 80.5 फीसदी जबकि मुसलमानों की आबादी 13.4, ईसाईयों की 2.3, सिखों की 1.9, बौद्धों की 0.80 और जैनों की 0.4 प्रतिशत आबादी थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवालों के बीच VHP का बड़ा बयान, अध्यक्ष आलोक कुमार ने किया बचाव, विपक्ष को लिया निशाने पर
राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवालों के बीच VHP का बड़ा बयान, अध्यक्ष आलोक कुमार ने किया बचाव
Suvendu Adhikari Govt: बंगाल में बड़ा कानून! बिना मुकदमे 12 महीने तक हिरासत का बिल विधानसभा में पेश
बंगाल में बड़ा कानून! बिना मुकदमे 12 महीने तक हिरासत का बिल विधानसभा में पेश
जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से वार से रिश्ते तार-तार, तेलंगाना के मंचरियाल में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट
जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से वार से रिश्ते तार-तार, तेलंगाना के मंचरियाल में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट
SIR का डर और दस्तावेजों में गलतियों का दुखद अंत, हैदराबाद में शख्स ने 1.5 लाख खर्च करने के बाद की आत्महत्या
SIR का डर और दस्तावेजों में गलतियों का दुखद अंत, हैदराबाद में शख्स ने 1.5 लाख खर्च करने के बाद की आत्महत्या

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
Embed widget