एक्सप्लोरर

Hijab Row: वायरल छात्रा को AIMIM चीफ ओवैसी ने फोन कर की तारीफ, बोले- आपका साहस हमारे लिये प्रेरणा का स्त्रोत

Hijab Row: ओवैसी ने एक रैली में लड़की की तारीफ करते हुये कहा था कि उस बच्ची ने उनकी आंखो में आंख डालकर जवाब दिया. यह वक्त झुकने और दबने का नहीं है. झुक जाओगे, डर जाओगे तो हमेशा के लिये झुक जाओगे.

Hijab Row: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने बुधवार को हिजाब पहनी उस छात्रा से बात की, जिसे कर्नाटक के एक वायरल वीडियो में भगवा स्कार्फ पहने लड़कों द्वारा मॉक किया गया था. 

ओवैसी ने अपने एक ट्वीट में कहा कि मैंने मुस्कान और उनके परिवार से बात की है और मैं प्रार्थना करता हूं कि वह धर्म और अपनी शिक्षा की स्वतंत्रता के मामले में आगे भी ऐसी ही दृढ़ रहेंगी. उनके द्वारा किया गया निडरता का एक कार्य हम लोगों के लिये हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा. ओवैसी ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि इसके अलावा मैंने उनके माता-पिता से भी बातचीत की है. मुझे कर्नाटक विधानसभा चुनावों के दौरान उनके पिता जी से मिलने का भी अवसर मिला था. इसके लिये मैं खुद को सम्मानित महसूस करता हूं.

चुनावी रैली में भी की थी तारीफ

वहीं इस वीडियो के बाहर आने के बाद भी ओवैसी ने एक चुनावी रैली में इस लड़की की तारीफ करते हुये कहा था कि उस बच्ची ने उनकी आंखो में आंख डालकर…जवाब दिया. यह वक्त झुकने और दबने का नहीं है. झुक जाओगे, डर जाओगे तो हमेशा के लिये झुक जाओगे. वहीं बीजेपी के केंद्रीय मंत्री और सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि वह (विपक्षी) इस देश के माहौल को खराब करना चाहते हैं.

कर्नाटक में लड़कियों के हिजाब को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है. जनवरी में उडुपी के प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में कुछ छात्राओं को हिजाब पहनने की वजह से कक्षा में प्रवेश नहीं दिया गया था, जिसके बाद ये छात्राएं कक्षा के सामने ही बैठ गई थीं. 

हिजाब विवाद पर मामला हाईकोर्ट में

वहीं इस मामले को लेकर उडुपी की एक छात्रा रेशमा ने कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, याचिका में उन्होंने हिजाब पहनकर कक्षा में जाने की इजाजत मांगी है. कोर्ट इस पर सनवाई कर रहा है. कल मंगलवार को अदालत ने इस पर सुनवाई की थी, वहीं आज भी फिर से कोर्ट सुनवाई करेगा.

पिछले हफ्ते कर्नाटक सरकार ने राज्यभर के स्कूलों और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में छात्रों के लिए अपने या निजी संस्थानों के प्रबंधन द्वारा निर्धारित यूनिफॉर्म को अनिवार्य बनाने का आदेश जारी किया था. जिसके विरोध में यह विवाद बढ़ गया.

Karnataka Hijab Row: कर्नाटक के शैक्षणिक संस्थानों में शांति, हाई कोर्ट की पूर्ण पीठ आज करेगी सुनवाई

मैं डरी नहीं थी: Hijab का विरोध कर रहे लड़कों की भीड़ के सामने क्यों यह लड़की बोल पड़ी अल्लाह हू अकबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में बारिश से बुरे हालात, CPI सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPI सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget