एक्सप्लोरर

दिल्ली-एनसीआर में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट अनिवार्य, जानिए घर बैठे कैसे कर सकते हैं अप्लाई

दिल्ली-एनसीआर में अब हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और कलर कोडेड स्टिकर लगाना अनिवार्य हो गया है. ऐसे में कई लोगों को ऑनलाइन अप्लाई करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रजिस्ट्रेशन प्लेट के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका बेहद आसान है. आइए, जानते हैं.

सुप्रीम कोर्ट द्वारा सख्त आदेश देने के बाद से दिल्ली-एनसीआर में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और कलर कोडेड स्टिकर जरूरी हो गए हैं. नियम के मुताबिक, अब अगर किसी वाहन में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और कलर कोडेड स्टिकर होंगे तो उनपर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से दिल्ली में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और कलर कोडेड स्टिकर अनिवार्य हो गया है. ऐसे में दिल्ली-एनसीआर से बाहर रहने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई लोग दिल्ली-एनसीआर में नहीं रहते लेकिन जॉब या किसी और काम से उन्हें दिल्ली-एनसीआर आना पड़ता है. ऐसे में उन्हें भारी दिक्कत होती है. इस विषय पर बात करते हुए केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्रालय ने कहा कि ये राज्यों का मामला है. ऐसे में उन्हें सोच समझकर नियम लागू करने की जरूरत है.

रजिस्ट्रेशन रसीद दिखाने पर नहीं लगेगा फाइन

दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के अनुसार, जिस भी वाहन मालिक ने नंबर प्लेट के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है और उसके पास रसीद है तो उसे जुर्माना नहीं देना होगा. लेकिन यदि उसके पास रजिस्ट्रेशन की रसीद नहीं है तो उसे उचित जुर्माना देना पड़ सकता है. बता दें कि दिल्ली सरकार ने पिछले साल 1 नवंबर से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और कलर कोडेड स्टिकर के लिए ऑनलाइन बुकिंग दोबारा शुरू कर दी थी.

जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट पाने के लिए (bookmyhsrp.com/index.aspx) पर जाएं. साइट पर जाने पर आपको 2 ऑप्शन दिखेंगे. पहला ऑप्शन पर्सनल वाहनों के लिए दिखेगा. वहीं, दूसरा ऑप्शन कॉमर्शियल वाहनों के लिए. यदि आपके पास पर्सनल वाहन है तो उस ऑप्शन का चुनाव करें. इसके बाद अपने राज्य और जगह का नाम चुनें. राज्य और जगह का नाम चुनने के बाद आप अपने वाहन के मॉडल का चुनाव करें. इसके बाद आपको 2 ऑप्शन दिखाई देंगे. पहला प्राइवेट व्हीकल और दूसरा कॉमर्शियल व्हीकल. इन दोनों विकल्पों में से प्राइवेट व्हीकल टैब पर जाएं. इसके बाद आपको पेट्रोल वाहन, सीएनजी वाहन और डीजल वाहन का ऑप्शन दिखाई देगा. यदि आपका वाहन एक पेट्रोल वाहन है तो उस ऑप्शन को चूज कर लें. इसके बाद आपको अपने वाहन से संबंधित कुछ जरूरी डिटेल्स मांगे जाएंगे. डिटेल्स भरने के बाद आपके फोन पर एक ओटीपी (One Time Password) आएगा. ओटीपी देने के बाद आपसे डीलर के पास जाने का समय और तारीख के बारे पूछा जाएगा. सुविधा अनुसार समय और तारीख भरें. इसके बाद आपको भुगतान करने का ऑप्शन दिखाई देगा. भुगतान करने के बाद आपके मेल या एसएमएस के जरिए रजिस्ट्रेशन की पर्ची मिल जाएगी.

जानिए देना होगा कितना शुल्क 

दिल्ली सरकार की ओर से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट पाने के लिए कुछ चार्जेज लागू किए गए हैं. इसके अंतर्गत, दो पहिया वाहनों के लिए 300-400 रुपये, चार पहिया वाहनों के लिए 600-1100 रुपये और कलर कोडेड स्टिकर के लिए 100 रुपये देने पड़ेंगे. वहीं, डीजल से चलने वाले वाहनों के लिए नारंगी रंग का स्टीकर वैध होगा, जबकि पेट्रोल और सीएनजी वाहनों के लिए हल्के नीले रंग का स्टिकर वैध माना जाएगा.

ये भी पढ़ें :-

क्या आपको पता है आपके एटीएम कार्ड की कैश विड्रॉल लिमिट? यहां जानें

LPG Price: जानिए 1 जनवरी से लेकर आज तक कितने बढ़े हैं गैस के दाम, आप पर कितना बढ़ा है बोझ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget