एक्सप्लोरर

28 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं हेमंत सोरेन, कल चुने जाएंगे JMM विधायक दल के नेता

2005 में हुए चुनावों में जेएमएम को 17 सीटें मिलीं, फिर 2009 में 18 सीटें. 2014 में 19 सीटें और इस बार यानी 2019 में सीधे 30 सीटें जीत ली हैं.

नई दिल्ली: झारखंड विधानसभा चुनाव में 30 सीटें जीतने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के हेमंत सोरेन 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक गठबंधन की इस सरकार में उप-मुख्यमंत्री कांग्रेस का हो सकता है. जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी के गठबंधन ने प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया है. इन तीनों पार्टियों ने मिलकर 47 सीटों पर कब्ज़ा जमाया है.

कल सुबह 11 बजे जेएमएम विधायक दल की बैठक होनी है, जिसमें औपचारिक तौर पर हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना जाएगा. हेमंत सोरेन की अगुवाई में जेएमएम ने 30 सीटें जीती हैं और राज्य में सबसे बड़ी पार्टी भी बनकर उभरी है. इसके अलावा कांग्रेस ने 16 और आरजेडी ने एक सीट पर फतह का पताका लहराया है.

जीत के बाद हेमंत सोरेन ने क्या कहा? झारखंड की सत्ता से बीजेपी को बाहर करने के बाद हेमंत सोरेन ने कहा, "मेरे लिए आज का दिन संकल्प लेने का है. इस राज्य की जनता का, यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का दिन है और आज का ये जनादेश शिबू सोरेन जी के समर्पण और परिश्रम का परिणाम है. जिस उद्देश्य के लिए ये राज्य लिया गया था, आज उन उद्देश्यों को पूरा करने का वक्त आ गया है."

हर चुनाव में जेएमएम की बढ़ीं सीटें 2005 में हुए चुनावों में जेएमएम को 17 सीटें मिलीं, फिर 2009 में 18 सीटें. 2014 में 19 सीटें और इस बार यानी 2019 में सीधे 30 सीटें जीत ली हैं. हेमंत सोरेन इस जीत का मतलब समझते हैं. इसीलिए वो अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस से ही सभी को साथ लेने की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "भरोसा दिलाता हूं कि उनकी उम्मीदें नहीं टूटेंगी, चाहें वो किसी भी वर्ग या समुदाय से हों. नौजवान, किसान, व्यापारी, मजदूर, बूढ़े बच्चे हों या पत्रकार मित्र क्यों ना हों?"

आपको बता दें कि सत्तारूढ़ बीजेपी को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा है. पीएम मोदी और अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियों के बावजूद पार्टी चुनाव में बुरी तरह हार गई है. बीजेपी को इस बार 25 सीटें मिली हैं और वो राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आई है.

झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन क्यों जीता ? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह 

Jharkhand results: राहुल गांधी ने गठबंधन दलों को दी बधाई, प्रियंका बोलीं- जनता ने BJP को जवाब दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget