एक्सप्लोरर

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को ट्विटर पर मिली धमकी, कांग्रेस ने करवाई रिपोर्ट दर्ज

मंत्री टीएस सिंह देव ने ट्विटर पर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी की थी जिसके जवाब में एक ट्विटर यूजर ने मंत्री टीएस को कथित धमकी दी.

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव के ट्विटर पर एक यूजर ने धमकी दी है. जिसके बाद अंबिकापुर जिला कांग्रेस कमेटी ने उस यूजर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

दरअसल छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर ट्विटर पर टिप्पणी की थी. सिंहदेव ने प्रधानमंत्री मोदी गृहमंत्री अमित शाह को आधुनिक युग का जिन्ना और सावरकर बताया था.

टी एस सिंह देव ने ट्विटर पर लिखा था कि "श्री मोदी और श्री अमित शाह आधुनिक समय के जिन्ना और सावरकर हैं जो एक बार फिर से हमारे सामाजिक ताने-बाने को धार्मिक तर्ज पर बांटना चाहते हैं. वे भारत के विचार के लिए खतरा हैं. हम उनके विभाजनकारी एजेंडे को कभी सफल नहीं होने देंगे. भारत उन्हें हरा देगा."

इस ट्विट के जवाब में ट्विटर पर रिषभ वर्मा नाम के यूज़र ने ऐसा रिप्लाई कमेंट किया कि ज़िला कांग्रेस कमेटी थाने पहुंच गई है. रिषभ ने ट्विटर पर लिखा कि "अपने आप को गांधी मत समझना, क्योंकि अभी गोडसे बहुत हैं इंडिया में, जो इंडिया के लिए आप जैसे कई गांधी को रास्ता दिखा सकते हैं."

रिषभ के ट्वीट करने के बाद हंगामा हो गया. इस मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने इसे धमकी बताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. रिपोर्ट में रिषभ के खिलाफ अपराध दर्ज करने और उसे गिरफ्तार करने की बात लिखी गई है.

ये भी पढ़ें भारत बचाओ रैली: दिल्ली के साथ-साथ विदेशों में भी प्रदर्शन करेगी कांग्रेस मूडीज ने भी 2019 के लिये भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 5.6 प्रतिशत किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget