एक्सप्लोरर

हरियाणा: नारनौंद में बोले किसान- बिजली कर्मचारियों को बनाएंगे बंधक, अभय चौटाला बोले- ‘पीएम जिद्दी आदमी’

अभय चौटाला ने कहा- बीजेपी दंगा करवाने का काम करती है. लोगों में फूट डालने का काम करती है. अब हम चौधरी देवी लाल की नीतियों को आगे बढाने का काम करेंगे.महापंचायत में तीन प्रस्ताव भी पारित किए गए, जिसमें तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना, एमएसपी पर कानून बनाना और किसानों पर दर्ज मुकदमे खारिज करने शामिल हैं.

नारनौंद: केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान करीब साढ़े तीन महीनों से आंदोलन पर बैठे हैं. किसानों को समर्थन में देश के अलग-अलग राज्यों में महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है. आज हरियाणा के नारनौंद में किसानों की महापंचायत हुई. इस महापंचायत में किसानों ने एलान किया कि अगर कोई भी बिजली कर्मचारी हमारे गांव में चैकिंग के लिए आएगा तो उसे बंधक बना लिया जाएगा. महापंचायत में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला भी शामिल हुए.

किसानों के आंदोलन को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं पीएम- अभय चौटाला

हिसार के नारनौंद क्षेत्र के गांव राखीगढ़ी में बाहरा खाप पंचायत के चबूतरे पर हुई इस किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री बहुत जिद्दी आदमी है. वह किसानों के आंदोलन को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन पर डटे हैं और किसान जीतकर ही अपने घर लौटेंगे. अभय ने कहा कि बीजेपी हर मोर्चे पर फेल रही है.

दंगा करवाने का काम करती है बीजेपी- अभय चौटाला

अभय चौटाला ने आगे कहा, ‘’बीजेपी दंगा करवाने का काम करती है. लोगों में फूट डालने का काम करती है. अब हम चौधरी देवी लाल की नीतियों को आगे बढाने का काम करेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘’हरियाणा सरकार ने कोरोना की आड़ में 9 बड़े घोटाले किए हैं और केंद्र सरकार ने तीन काले कानून बनाए हैं.’’ इनेलो ने आठ मार्च से पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करने का एलान किया है.

महापंचायत में तीन प्रस्ताव भी पारित किए गए, जिसमें तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना, एमएसपी पर कानून बनाना और किसानों पर दर्ज मुकदमे खारिज करने शामिल हैं. किसानों ने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारी किसानों से हजारों रुपए का जुर्माना वसूलते हैं, लेकिन अब उनकी मनमानी नहीं चलेगी.

यह भी पढ़ें-

Unemployment in India: भारी बेरोजगारी से जूझ रहा है भारत, जानिए आंकड़ों की जुबानी

बंगाल चुनाव: BJP में आए एक नेता ने कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक, कहा- TMC में जाना थी बड़ी भूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget