एक्सप्लोरर

'कोई भी कांग्रेस में नहीं जाएगा', JDS नेताओं के दलबदल की अटकलों पर बोले कुमारस्वामी

JDS के विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच एचडी कुमारस्वामी ने पार्टी विधायकों के साथ मीटिंग की. बैठक में पार्टी के 19 विधायकों में से 18 ने हिस्सा लिया.

Karnataka Politics: जनता दल सेक्यूलर (JDS) के कर्नाटक अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार (8 नवंबर) को पार्टी के विधायकों पर भरोसा जताया. उन्होंने दावा किया कि उनमें से कोई भी कांग्रेस में नहीं जाएगा. उनका बयान ऐसे समय में आया है, जब सत्तारूढ़ कांग्रेस ने हाल ही में यह दावा किया था कि जेडीएस के कुछ विधायक उनकी पार्टी में शामिल हो सकते हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी के 'ऑपरेशन लोटस' को लेकर कांग्रेस के लगाए आरोपों पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी पर कैसे सवाल उठा सकती है, जबकि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार सहित उसके अपने नेता बीजेपी और जेडीएस के विधायकों और नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के दावे कर रहे हैं.

बैठक में शामिल हुए 18 विधायक
पार्टी के विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों के बीच जेडीएस ने पार्टी मुख्यालय में विधायकों और पार्टी नेताओं की एक बैठक बुलाई और एकजुट रहने का संदेश दिया. मीटिंग से पहले सभी विधायक हसनांबा मंदिर भी गए और पूजा-अर्चना की. बैठक में 19 विधायकों में से 18 विधायक शामिल हुए.  

'कोई नहीं छोड़ेगा पार्टी'
बैठक में केवल शरणगौड़ा कंदाकुर शामिल नहीं हुए. कंदाकुर गुरमिटकल से विधायक हैं. बैठक को लेकर कुमारस्वामी ने कहा, "पार्टी में कोई भी ऐसा शख्स नहीं है, जो असंतुष्ट हो और कांग्रेस सरकार के प्रलोभन में आकर पार्टी छोड़ना चाहता हो."
 
उन्होंने दावा किया कि सरकार की नफरत की राजनीति के बावजूद अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विकास का समर्थन नहीं करने को लेकर हमारा कोई भी विधायक कांग्रेस के दबाव में पार्टी नहीं छोड़ेगा.

शरणगौड़ा कंदाकुर ने कही ये बात
इस बीच बीजेपी-जेडीएस गठबंधन से नाखुश कंदाकुर ने बेंगलुरु में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह पार्टी की बैठक में शामिल नहीं हुए, क्योंकि उन्हें बेंगलुरु में एक समिति की बैठक में भाग लेना था. उन्होंने बताया कि उन्होंने बैठक में शामिल न होने के बारे में पार्टी को पहले ही सूचना दे दी थी.

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह पार्टी से असंतुष्ट हैं तो विधायक ने कहा, "ऐसी कोई बात नहीं है. अगर है भी तो ऐसी बात मीडिया के सामने साझा नहीं की जा सकती...मैं बीजेपी के साथ गठबंधन पर अपनी नाखुशी पहले ही नेतृत्व से साझा कर चुका हूं."

यह भी पढ़ें- 'कोई शर्म नहीं है उनको...', पीएम मोदी का नीतीश कुमार और इंडिया गठबंधन पर वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget