एक्सप्लोरर

Gyanvapi Masjid: आज से ज्ञानवापी का फिर शुरू हुआ सर्वे, मस्जिद के अंदर ABP न्यूज ने क्या देखा

Masjid Dispute: वाराणासी की ज्ञानवापी मस्जिद विवाद को लेकर आज सर्वे शुरू हो गया है लेकिन उससे पहले ABP न्यूज ने अपनी पड़ताल की और मस्जिद के अंदर का हाल जाना. आप भी पढ़िए इस रिपोर्ट में क्या मिला अंदर.

Masjid Survey: आज सुबह 8 बजे से वाराणसी के ज्ञानवापी में फिर सर्वे का काम शुरू हो गया है. अदालत के तय समय के मुताबिक ये सर्वे दोपहर 12 बजे तक चलेगा. ये सर्वे जब तक पूरा नहीं हो जाता तबतक जारी रहेगा. इसकी रिपोर्ट 17 मई को अदालत के सामने पेश की जाएगी. बताया जा रहा है कि सर्वे टीम मस्जिद के अंदर दाखिल हो सकती है. तो सर्वे आठ बजे शुरू होगा लेकिन उससे पहले ABP न्यूज रिपोर्टर मस्जिद के उस इलाके में पहुंचे, जहां जाने से सर्वे टीम को रोक दिया गया, हमारे संवाददाता मोहम्मद मोईन ने मस्जिद के अंदरूनी इलाके में क्या-क्या देखा. बताते हैं इस रिपोर्ट में.

जिन तहखानों की सबसे ज्यादा चर्चा वो सालों से बंद

हमारे संवाददाता मोहम्मद मोईन जुमे की नमाज के लिए ज्ञानवापी मस्जिद में गेट नंबर 4 से दाखिल हुए, जिससे करीब 1500 लोगों नमाज अदा करने पहुंचे थे. गेट से दाखिल होने के बाद बाईं तरफ कुछ ही कदम चलने पर सबसे पहले मस्जिद की दीवार से जुड़ा एक हिस्सा दिखता है, जो टूटे फूटे पिलर नजर आते हैं, जिनपर कलाकृतियां बनी हुई है, हिंदू पक्ष के दावे में इस हिस्सा को मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाने के सबूत के तौर पर पेश किया गया है. इस हिस्से के आगे बढ़ने के बाद करीब 50 मीटर दूर मस्जिद का गेट आ जाता है. मस्जिद परिसर को जमीन की सतह से 5 से 6 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है. मस्दिद में तहखाने की बात की जाए तो इमें कई दरवाजे भी नजर आए हैं. कुछ जगह पर लोहे के दरवाजे थे तो कुछ जगह पर लकड़ी के दरवाजे लगे हुए थे. सबसे बड़ी बात...सभी दरवाजों पर लोहे की जंजीर बंधी हुई थी और इन जंजीरों पर ताला लगा हुआ था. इन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि वर्षों से इन दरवाजों को खोला नहीं गया है.

गुंबद के नीचे हैं मस्जिद का गर्भ गृह

मस्जिद में प्रवेश करने के बाद एक गुंबद दिखाई देता है जिसके ठीक नीचे गर्भ गृह है. गर्भगह में ही लोगों ने नमाज अदा की. गर्भ गृह का हिस्सा मुगलकालीन पत्थरों से बना हुआ है. इसकी छतों पर खूबसूरत नक्कासी की गई है. इन छतों की ऊंचाई 30 फीट ऊंची है. इसके बाद बरामदा दिखता है. और बरामदे के बीचोंबीच एक बड़ा सा गेट दिखाई देता है. फिर यहां एक आंगन भी है जहां पर वजूखाना है और यहां नमाज पढ़ने से पहले वजू किया जाता है. वजूखाने के पास ही एक तालाब भी है.

पिलर में मिली ऐसी निशानियां जो देती हैं विवाद को जन्म

मस्जिद के गेट नंबर 4 से के पास पिलर बने हुए हैं जहां पर कुछ ऐसी निशानियां हैं जो विवाद को जन्म देती हैं. हालांकि इस दौरान पिलर को छोड़ दें तो ऐसा कुछ नहीं मिला जो विवाद को जन्म देते हैं. अभी तक जितने हिस्से की बात हुई है वो आम लोगों के लिए है. जहां लोग आसानी से आ जा सकते हैं लेकिन अब आगे बात करेंगे मस्जिक के उस हिस्से की जहां आम लोगों की आवाजाही पर पाबंदी है.

विवाद को जन्म देने वाली जगह

ABP रिपोर्टर ने ये समझने की कोशिश भी की कि आखिर ज्ञानवापी परिसर में वो कौन सी जगह है, जिसे लेकर विवाद हो रहा है.. आखिर कहां वो निशानियां हो सकती है, जिसे लेकर हिंदू पक्ष मंदिर के दावे करता है. दरअसल गेट के पास एक तहखाना है जिसे लेकर हिंदू पक्ष दावा करता है कि इसी तहखाने में मंदिर होने के साक्ष्य मिल सकते हैं. इसी तहखाने में खुदाई करने पर पुख्ता सबूत मिल सकते हैं कि यहां पर पहले मंदिर था और मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई. आपको बता दें कि अदालत के आदेश के बाद तहखाना खोलने का रास्ता भी साफ हो गया है. इस तहखाने के अलावा भी कहीं मंदिर होने के सबूत मिल सकते हैं इस बात की पड़ताल हमारे संवाददाता ने की.

मस्जिद के गुम्बद के पास पिलर पर हैं कुछ निशानियां

मस्जिद के गुंबद के पास एक पिलर है जो जर्जर हालत में है और इस पर काई भी जम गई है. इस पिलर के बारे में संदेह है कि इसकी और इसके आसपास की जगह की सही तरीके से छानबीन की जाए तो कुछ निशानियां मिल सकती हैं. हालांकि सर्वे का काम शुरू हो गया है और अब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: Explainer: क्या है प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट और भारत में किन धार्मिक स्थलों पर है विवाद

ये भी पढ़ें: Gyanvapi mosque survey: परिसर में आज सुबह 8 बजे से होगा सर्वे, चार घंटे तक होगी वीडियो और फोटोग्राफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: ‘छात्रों के मुद्दे पर न हो राजनीति, जहां कांग्रेस-DMK-TMC की सरकार, वहां भी लीक हुए पेपर- जेपी नड्डा
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर न हो राजनीति, जहां कांग्रेस-DMK-TMC की सरकार, वहां भी लीक हुए पेपर- जेपी नड्डा
संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?
संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?
Telangana Voter List: तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget