एक्सप्लोरर

Gyanvapi mosque survey: परिसर में आज सुबह 8 बजे से होगा सर्वे, चार घंटे तक होगी वीडियो और फोटोग्राफी

वाराणसी (Varanasi) के ज्ञानवापी में शनिवार सुबह 8 बजे से फिर सर्वे होने वाला है. कोर्ट के आदेश के बाद पूरे ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi mosque) परिसर के सर्वे का काम आज फिर से शुरू होगा है.

UP News: वाराणसी (Varanasi) के ज्ञानवापी में शनिवार सुबह 8 बजे से फिर सर्वे होने वाला है. अब सर्वे टीम मस्जिद के अंदर दाखिल हो सकती है. ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi mosque) के तहखाने में शनिवार को कैमरा पहुंचने वाला है. कोर्ट के आदेश के बाद पूरे मस्जिद परिसर के सर्वे का काम आज फिर से शुरू होगा है. इससे पहले शुक्रवार को कोर्ट कमिश्नर ने दोनों पक्षों के साथ बैठक कर सर्वे का प्लान बनाया. 

शांति बनाए रखने की अपील
पूरे ज्ञानवापी परिसर की वीडियोग्राफी करके 17 मई तक वाराणसी की सिविल कोर्ट में रिपोर्ट पेश की जानी है. इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने भी सर्वे पर रोक से इनकार कर दिया है. सर्वे से पहले जिला प्रशासन ने दोनों पक्षों के साथ बैठक करके शांति बनाए रखने की अपील की. ज्ञानवापी मस्जिद का मामला इसकी दीवार से सटे श्रृंगार गौरी मंदिर में पूजा की अनुमति को लेकर शुरु हुआ था. कोर्ट के फैसले के बाद ये तय हो गया है कि मस्जिद का तहखाना भी खुलेगा. कोर्ट के आदेश के मुताबिक चाभी नहीं मिली तो ताला तोड़कर वीडियोग्राफी होगी. मस्जिद के हर हिस्से में इतिहास को खंगाला जाएगा.

UP: विधायक निधि घोटाले में मुख्तार अंसारी को नहीं मिली राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिए ये आदेश

कोर्ट कमिश्नर को बदलने की हुई थी मांग
इसके पहले सिविल जज सीनियर डिविजन रवि कुमार दिवाकर के कोर्ट द्वारा आदेश दिए जाने के बाद 6 मई और 7 मई को कोर्ट कमिश्नर द्वारा सर्वे किया गया था. 6 मई को लगभग 4 घंटे और 7 मई को केवल 2 घंटे सर्वे का काम हो पाया था. उस समय प्रतिवादी पक्ष की तरफ से जबरदस्त विरोध किया गया था. वहीं 8 मई को प्रतिवादी पक्ष की तरफ से कोर्ट में कोर्ट कमिश्नर को बदले जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था. 

दो अन्य सहायक कोर्ट कमिश्नर हुए नियुक्त
इस पर तीन दिन सुनवाई होने के बाद कोर्ट द्वारा 11 मई को फैसला सुरक्षित रखा गया था, जिसे 12 मई को सुनाया गया. जिसमें कोर्ट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा के साथ सहयोगी के रुप में दो अन्य लोगों के भी सर्वे के काम में कोर्ट कमिश्नर के सहयोग के लिए नियुक्त किया गया.

ये भी पढ़ें-

Gyanvapi Masjid Verdict: बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान, कहा- 'ज्ञान व्यापी' जैसे शब्द का कुरान में कोई जगह नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
Gonda News: पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
गोंडा में पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget