एक्सप्लोरर

बंगाल चुनाव: गुरुंग ने साधा बीजेपी पर निशाना, चुनाव में ममता को समर्थन देने की बात दोहराई

देश की निगाहें अगले साल की शुरुआत में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई हैबिमल गुरुंग ने बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को समर्थन देने की बात दोहराई

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के प्रमुख बिमल गुरुंग ने रविवार को अलीपुरद्वार जिले में एक जनसभा के दौरान 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को समर्थन देने की बात दोहराई. उन्होंने केन्द्र की बीजेपी नीत राजग सरकार पर गोरखाओं के लिए अलग राज्य के मुद्दे के स्थायी समाधान के लिए 'कभी भी गंभीरता नहीं दिखाने' का आरोप लगाया.

गुरुंग ने गोरखाओं की बड़ी आबादी वाले जिले के वीरपाड़ा में रैली में कहा, 'मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) कृपया जवाब दीजिये. आपने हमारी मांग के स्थायी समाधान के लिये क्या किया?' उन्होंने कहा कि इसके विपरीत बनर्जी ने विकास और आर्थिक प्रगति के मामले में समुदाय से किए गए वादों को पूरा किया. लिहाजा, हमने आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें समर्थन देने का फैसला किया है.

अगले साल होना है बंगाल चुनाव

बिहार चुनाव के बाद देश की निगाहें अगले साल की शुरुआत में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई है. पश्चिम बंगाल का चुनाव इसलिए और दिलचस्प हो गया है क्योंकि 2019 में लोकसभा की 18 सीटें जीतने वाली बीजेपी और सत्तासीन टीएमसी आमने सामने नजर आ रहे हैं.

मजबूत स्थिति में लग रही है बीजेपी

2016 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को भले ही 10.16 फीसदी वोट के साथ महज 3 विधानसभा सीट मिली हो. लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में 40.64 फीसदी वोट के साथ बंगाल की 18 सीटें जीतकर बीजेपी ने अपने आपको स्वाभाविक अपोजिशन के रूप में प्रस्तुत कर दिया है. यही नहीं बूथ स्तर पर बीजेपी और टीएमसी के बीच जारी रोजाना की लड़ाई ने ममता सरकार को एक मजबूत चुनौती पेश की है.

ये भी पढ़ें :-

असम BTC चुनाव रिजल्ट: BPF सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं

'मिनी-पंजाब' में तब्दील हुआ सिंघु बॉर्डर, किसान आंदोलन का बना नया प्रभावशाली केंद्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
Explained: भगवंत मान और केंद्र सरकार का विवाद, क्या CM को विदेश जाने के लिए चाहिए MEA की परमिशन?
Explained: भगवंत मान और केंद्र सरकार का विवाद, क्या CM को विदेश जाने के लिए चाहिए MEA की परमिशन?
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget