एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव: इन छह मतदान केंद्रों पर आज दोबारा होगी वोटिंग, EC ने तकनीकी कारणों को बताया वजह

निर्वाचन आयोग ने वोटर-वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) के जरिए 10 मतदान केंद्रों पर मतगणना के आदेश दिए. यहां पीठसीन अधिकारी इन ईवीएम मशीनों पर किए गए अभ्यास (मॉक ड्रील) के परिणाम हटाना भूल गए थे.

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने शनिवार को गुजरात के छह मतदान केंद्रों पर दोबारा चुनाव कराने के आदेश दिए हैं. इन मतदान केंद्रों पर दूसरे चरण के तहत मतदान हुए थे. निर्वाचन आयोग ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए दोबारा चुनाव कराने के आदेश दिए और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन(ईवीएम) में मौजूद डाटा हटा दिया.

निर्वाचन आयोग ने वोटर-वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) के जरिए 10 मतदान केंद्रों पर मतगणना के आदेश दिए. यहां पीठसीन अधिकारी इन ईवीएम मशीनों पर किए गए अभ्यास (मॉक ड्रील) के परिणाम हटाना भूल गए थे. गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीबी स्वेन ने वडगाम विधानसभा क्षेत्र के छानियां-1 और छानियां-2, विरमगाम विधानसभा के बूथ नंबर 27, दस्करोई विधानसभा के नवा नारोदा मतदाता केंद्र, सावली क्षेत्र के नहारा-1 और सकारदा-7 में दोबारा चुनाव कराने के आदेश दिए. दलित नेता जिग्नेश मेवानी ने वडगाम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा है.

चुनाव आयोग ने विसनगर के रालिसन-3, बेचराजी के पीलुद्रा-1 और कटोसन-3, मोडासा के जमाथा, वेजलपुर के वेजलपुर-58,वाटवा के वस्त्रल-55, जमालपुर-खादिया के खादिया-16, सावली के पिलोल-2 और सनखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के गोजपुर और सोंगीर मतदान केंद्रो पर वीवीपीएटी के जरिए मतगणना के आदेश दिए.

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार वीवीपीएटी के जरिए मतगणना होगी. गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में कराया जा चुका है. सोमवार 18 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी. इसी दिन हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के भी परिणाम घोषित किए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
दिल्ली में होगी मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा
दिल्ली में मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा
इधर ट्रंप ने जताई हत्या की आशंका, उधर मुज्तबा खामेनेई का आया बड़ा बयान, बोले - 'खून का बदला...'
इधर ट्रंप ने जताई हत्या की आशंका, उधर मुज्तबा खामेनेई का आया बड़ा बयान, बोले - 'खून का बदला...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget