एक्सप्लोरर

'कौन नेता मोदी को दे सकता है ज्यादा गाली, कांग्रेस में लगी होड़', पीएम के ‘रावण’ वाले बयान पर पलटवार

Gujarat Elections 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के कलोल में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा.

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है. उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में दूसरे चरण के लिए चुनावी रैली कर रहे हैं. उन्होंने गुजरात के कलोल में जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले किसी ने नहीं सोचा था कि भारत मोबाइल फोन में इतनी क्रांति लाएगा. 2014 में जब आपने मुझे दिल्ली भेजा था, तब वहां मोबाइल फोन बनाने की दो फैक्ट्रियां थीं, आज 200 से ज्यादा हैं. 

PM मोदी ने जनता से पहले के सभी रिकॉर्ड तोड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि राज्य में एक बार फिर से कमल का फूल खिलना चाहिए. मैं गुजरात का बेटा हूं. इस राज्य ने मुझे जो गुण दिए हैं, गुजरात ने मुझे जो ताकत दी है, जो गुण गुजरात ने मुझे दिए हैं, उन्हीं से अब इन कांग्रेसियों को परेशान कर रहा हूं.

'रावण' वाले बयान पर पीएम मोदी का तंज 

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को तो राम सेतु से भी नफरत है. कांग्रेस में पीएम पद को नीचा दिखाने के लिए इस बात पर कंपीटिशन चल रहा है कि कौन सबसे ज्यादा गाली दे सकता है. उन्होंने रावण और हिटलर वाले बयान को लेकर यह बात कही. 

'खरगे वैसा ही बोलेंगे जैसा उन्हें कहा जाएगा'

पीएम मोदी ने कहा कि वह खरगे का सम्मान करते हैं. उन्हें पता है कि वह वैसा ही कहेंगे जो उन्हें कहने के लिए कहा गया है. कांग्रेस पार्टी को नहीं पता कि यह राम भक्तों का गुजरात है. अगर वे लोकतंत्र में विश्वास करते तो इस स्तर तक कभी नहीं जाते. वे एक परिवार में विश्वास करते हैं. वे उस एक परिवार को खुश करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं और वह परिवार उनके लिए सब कुछ है, लेकिन लोकतंत्र उनके लिए कुछ नहीं है. 

'जितना कीचड़ उछालोगे उतना कमल खिलेगा'

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिर्जुन खरगे ने एक चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी की तुलना रावण से की थी. इससे पहले भी कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी को लेकर बयान देते वक्त 'औकात' शब्द का जिक्र किया था. इसी को लेकर पीएम मोदी ने आज कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और जमकर निशाना साधा है. उनहोंने कहा कि 'लोग जितना कीचड़ उछालेंगे, उतना ही कमल खिलेगा. जो अयोध्या में राम या भव्य राम मंदिर के अस्तित्व में विश्वास नहीं करते हैं और राम सेतु का विरोध करते हैं वह लोग मोदी को गाली देने के लिए रामायण से रावण को ले आए'. 

ये भी पढ़ें: 

Gujarat Election 2022: पीएम की औकात पर बोलने वालों को अब पता चलेगी 'औकात', CR पाटिल का कांग्रेस पर हमला, सूरत में डाला वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget