एक्सप्लोरर

Gujarat Election: 'आतंकियों के शुभचिंतकों से बचकर रहें', बाटला एनकाउंटर का जिक्र कर रोड शो के बाद बोले पीएम मोदी

PM Modi In Gujarat: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात में कई जनसभाओं को संबोधित करने के बाद सूरत में रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया.

PM Modi Gujarat Visit: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. रविवार (27 नवंबर) को उन्होंने गुजरात के खेड़ा, नेत्रंग के बाद सूरत में जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी (PM Modi) ने इससे पहले सूरत (Surat) में रोड शो भी किया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़के किनारे पीएम के स्वागत के लिए खड़े नजर आए. जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के मुद्दे को लेकर कांग्रेस (Congress) पर जमकर हमला बोला.  

पीएम मोदी ने कहा कि आज का ये रोड़ शो नहीं था, बल्कि जन सागर था. गुजरात अब सारे पुराने रिकॅार्ड़ तोड़ देगा. सूरत के लोगों ने मुझसे कहा कि आपको आने की जरूरत नहीं है, लेकिन आपका यह दृश्य देखकर लगता है कि सब कुछ आप लोगों ने संभाल लिया है. मैं आप सब लोगों का आशाीर्वाद लेने आया हूं. हमारा पूरा फोकस सूरत को आधुनिक बनाने का है. 

"आतंकियों के शुभचिंतकों से सतर्क रहें"

सूरत में पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात की नई पीढ़ी ने अहमदाबाद और सूरत के सीरियल बम ब्लास्ट नहीं देखे हैं. मैं अपने युवाओं को, सूरत के लोगों को, ऐसे लोगों से सतर्क करना चाहता हूं, जो आतंकवादियों के शुभचिंतक हैं. आज बीजेपी सरकार, चाहे वो राज्य में हो या केंद्र में, आतंकवाद को सख्ती से कुचलने में जुटी है. देश में विकास के लिए, शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए बीजेपी सरकार पूरी शक्ति से काम कर रही है. ये बीजेपी की ही सरकार है जो सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का फैसला ले सकती है. हम आतंकियों को भी नहीं छोड़ते और आतंक के आकाओं को भी घर में घुसकर मारते हैं. 

"कांग्रेस ने बाटला हाउस एनकाउंटर पर सवाल उठाए"

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस की सोच लड़ाने की है. लोकसभा में चीन की सीमा पर रोड़ बनाने की चर्चा चल रही थी तब कांग्रेस के नेता ने कहा कि उसका चीन उपयोग कर लेगा, तो ऐसे लोग देश को कैसे आगे ले जाएंगे. दिल्ली में बटला हाउस एनकाउंटर में खतरनाक आतंकवादी मारे गए थे. दिल्ली पुलिस के एक जाबांज अफसर भी शहीद हुए थे, लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने बाटला हाउस एनकाउंटर पर ही सवाल खड़े कर दिए थे. 

मुंबई हमले का किया जिक्र

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि वोट बैंक के भूखे कुछ और दल आज भी बाटला हाउस एनकाउंटर को फर्जी कहते हैं. मुझे 14 साल पहले हुए मुंबई हमले की तस्वीरें भी याद आ रही हैं. देश पर हुआ ये सबसे बड़ा आतंकवादी हमला था, लेकिन इस हमले के बाद कांग्रेस सरकार आतंक के आकाओं पर कार्रवाई करने के बजाय, हिंदुओं पर आतंकी होने का लेबल चिपकाने की साजिश कर रही थी. 

ये भी पढ़ें- 

Gujarat Election: 'हमारी कोई औकात नहीं, हम तो झुककर चलने वाले लोग', कांग्रेस पर पीएम मोदी का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget