एक्सप्लोरर

गुजरात की जेल में बंद अतीक अहमद से नहीं मिल सकेंगे ओवैसी, प्रशासन ने कहा- सिर्फ परिजनों को मिलने की इजाजत

इसी महीने सात सितंबर को अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ओवैसी की पार्टी में शामिल हुई थीं. शाइस्ता परवीन को AIMIM प्रयागराज पश्चिम सीट से उम्मीदवार बना सकती है.

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे हुए हैं. इन चुनावों के मद्देनज़र आज ओवैसी गुजरात में अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद डॉन अतीक अहमद से मुलाकात करने वाले थे, लेकिन जेल प्रशासन ने ओवैसी को मुलाकात करने की इजाजत नहीं दी है.

अतीक से सिर्फ उनके परिजन ही मिल सकते हैं- जेल प्रशासन

दरअसल असदुद्दीन ओवैसी आज गुजरात दौरे पर जाने वाले हैं. दौरे पर जाने से पहले उन्होंने कहा कि वह साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद से भी मुलाकात करेंगे. लेकिन अतीक अहमद से उनकी मुलाकात कराने पर साबरमती जेल प्रशासन ने साफ इनकार कर दिया है. जेल प्रशासन का कहना है कि अतीक से सिर्फ उनके परिजन या रिश्तेदार ही मिल सकते हैं, लिहाजा ओवैसी को मुलाकात की इजाजत नहीं दी जाएगी.

ओवैसी की पार्टी में शामिल हुईं अतीक अहमद की पत्नी

बता दें कि इसी महीने सात सितंबर को अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ओवैसी की पार्टी में शामिल हुई थीं. शाइस्ता परवीन को AIMIM प्रयागराज पश्चिम सीट से उम्मीदवार बना सकती है.

100 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी ओवैसी की पार्टी

इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में बताया था कि हमारी पार्टी इस बार 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि हमारा मकसद राज्य के मुसलमानों को सशक्त बनाने का है. ओवैसी का दावा है क राज्य में मुसलमानों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पाता.

यह भी पढ़ें-

देश में रोजगार देने के मामले में दूसरे नंबर पर है कपड़ा उद्योग, इंडिया साइज आने के बाद होगी और बढ़ोतरी

CM बोम्मई पर 'हमने गांधी जी को नहीं बख्शा, फिर आप क्या हैं' का बयान देने वाला हिंदू महासभा का नेता गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget